Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अनशन में होती है बहुत ताकत : दिग्विजय चौटाला

योग का महत्व भाजपा क्या जाने

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 21 Jun 2018

Last updated on: Jun 21, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा जनता के साथ कितनी भी ज्यादती कर ले। इनसो सद्भावना के साथ उसका ठोस जवाब देगी और जनता के हितों को बचाएगी। उन्होंने कहा कि अनशन एक ऐसी ताकत है जिसमें बड़े से बड़े तानाशाह को झुकना पड़ता है। उन्होंने दादरी विधायक राजदीप फोगाट की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजदीप ने जिस तरह से जनता के अह्म मुद्दे अंडरपास को बनवाने के लिए अनशन करके इस लड़ाई को जीता है। वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं से भी शांतिप्रिय ढंग से फरवरी माह में हिसार स्थित गुरू जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी में अनशन किया था उस दौरान बड़ी संख्या में छात्र अनशन का हिस्सा बने और सरकार को झुकाने में कामयाब रहे साथ ही दिग्विजय ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन हरियाणा निर्माता जननायक चौ. देवीलाल ने प्रथम बार प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। अलग हरियाणा के लिए जननायक ने भी शांतिप्रिय और सद्भावना के साथ आंदोलन किया था यहां तक कि उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया था, लेकिन उन्होंने इंदिरा गांधी जैसे तानाशाही प्रधानमंत्री को भी जनता की मांग मानने के लिए मजबूर कर दिया था।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने छात्र संघ चुनाव के लिए फरवरी में अनशन शुरू किया था और ठीक पांच दिन के बाद सरकार की तरफ से उन्हें बकायदा लिखित रूप में छात्र संघ चुनाव करवाने का पत्र भी जारी किया था लेकिन विडंबना की बात है कि ये सच्चाई का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार ने आज तक छात्र संघ चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं की है और ना इसके लिए रूपरेखा तैयार की है। वहीं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योग दिवस की शुभकामनाएं जनता को दी लेकिन उन्होंने भाजपा नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा नेता जिन्हें अनशन व योग की महत्ता नहीं पता वो लोग आज केवलमात्र फोटो खिंचवाने के लिए योग लिखी हुई टी-शर्ट डालकर वाह-वाही लूटने का झूठा ढकोसला कर रहे हैं। इनसो नेता ने कहा कि भारत देश हमेशा ही योग को समर्पित रहा है, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने फायदे और झूठे दिखावे के लिए योग की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया। परिणामस्वरूप आज यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो नब्बे प्रतिशत भाजपा के सांसद व विधायक अनफि ट नजर आएंगे वो केवलमात्र एक दिन 21 जून को फोटो करवाने के लिए ही योग करते हैं। दिग्विजय ने भाजपा सरकार के दिखावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें जनता को योग के बारे में बताने की जरूरत नहीं है यह देश ऋषि मुनियों का देश रहा है ये योग की महत्वता को पहले से ही जानते हैं यदि योग की महत्ता कोई नहीं जानता तो वह स्वयं भाजपाई हैं।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD