Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम

Shubman Gill, Sports News, Cricket, India, Afghanistan, New Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 13:02 IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसकी तैयारी में भारतीय खिलाड़ी जुट गए हैं। कप्तान शुभमन गिल ने बुधवार को मैच की तैयारी के लिए पहले ट्रेनिंग सेशन की अगुवाई की। ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल अपनी जिम्मेदारियों से हाल ही लौटे हैं। मुल्लांपुर स्थित पीसीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने नेट सेशन में हिस्सा लिया।

इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर रखी। नव नियुक्त उप-कप्तान केएल राहुल ने ओपनर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए काफी समय बिताया। गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के फाइनल तक पहुंचाने वाले शुभमन गिल टूर्नामेंट के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए।

वह फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ इस सेशन के दौरान सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस दौरान भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मेहनत करता हुआ दिखा। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने लंबे स्पेल डाले। हालांकि, सिराज का टेस्ट मैच में खेलना अनिश्चित है, क्योंकि गुजरात टाइटंस के आईपीएल अभियान के हर मैच में हिस्सा लेने के बाद उन्हें वर्कलोड-मैनेजमेंट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

अगर सिराज को आराम दिया जाता है, तो जम्मू-कश्मीर के अनकैप्ड तेज गेंदबाज औकिब नबी को टीम में बुलाए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है, जिन्होंने एक शानदार घरेलू सीजन खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए हैं। नबी फिलहाल उन नेट गेंदबाजों के ग्रुप में शामिल हैं, जो भारतीय टीम की मदद कर रहे हैं; इस ग्रुप में गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार भी शामिल हैं।

इस कैंप में एक और अहम खिलाड़ी तेज गेंदबाज मयंक यादव भी हैं, जो एक नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , India , Afghanistan , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD