Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

प्री-मानसून ने भाजपा के विकास के दावों की खोली पोल : दिग्विजय चौटाला

भाजपा सांसदों व विधायकों द्वारा लिए गए गांवों की हालत सबसे बदत्तर

दिग्विजय सिंह चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 28 Jun 2018

Last updated on: Jun 28, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा इनेलो नेता दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार के झूठे विकास की दावों की पोल खोलते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर प्री-मानसून की दस्तक ही प्रदेश के बदत्तर हालातों को बताने के लिए काफी है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल ने करोड़ों के विकास कार्यों की बात कही थी। सरकार ने विकास कार्य होने के दावे किए थे। इनसो नेता ने कहा कि इनसो ने मानसून शुरू होने से पहले ही सरकार ने शहर व गांव के मुख्य मार्गों की हालत को सुधारने के साथ-साथ को दुरुस्त करने की मांग रखी थी लेकिन अनुभवहीन सरकार ने समय रहते सीवरेज व्यवस्था को सुधारने की सुध नहीं ली परिणामस्वरूप पहली प्री मानसून ने ही विकास के दावों की पोल खोल कर रख दी। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश लगभग सभी मंत्रियों व विधायकों के गृह क्षेत्र की स्थित दयनीय है। आलम यह है कि मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के गोद लिए गांवों अपनी दुर्दशा पर आसू बहा रहे हैं। सीवरेज व्यवस्था व नालों की सफाई के लिए सरकार ने करोड़ों रूपए ग्रांट जारी करने की बात कही थी। यही नहीं सरकार के नुमाइंदों ने मानसून के दौरान प्रदेश के अंदर जलभराव की स्थिति से निपटने के दावे भी किए थे लेकिन प्रदेश की पहली प्री-मानसून ने ही इन दावों की पोल खोल कर रख दी। पहले प्री मानूसन ने ही सडकों के उपर जलभराव के साथ-साथ टूटी सडक़ों की बदत्तर हालत की तस्वीर सरकार को दिखाई जो सरकार के विकास कार्यों के उपर प्रश्र चिह्न लगाता है। 

दिग्विजय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर एवं भाजपा के मंत्री आए दिन फीता कटाई की रस्में निभाते हुए दिखाई देते हैं लेकिन धरातल पर तस्वीर ही बदल जाती है। आज पूरे हरियाणा प्रदेश के शहरों व गांवों के अंदर की सडक़ें टूटी पड़ी हंै। सीवरेज व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। इनसो अध्यक्ष ने सरकार को चेताते हुए कहा कि सीवर व्यवस्था का दुरुस्त न होने के कारण महामारी का खतरा बढ़ेगा क्योंकि सीवर का पानी व पीने के पानी के मिलाप से बीमारियां फैलेंगी इसलिए सरकार कम से कम पीने के पानी को सुरक्षित करने के लिए अच्छे इंतजात करे जिससे कि आम जनता को बीमारियों से दो चार ना होना पड़े। उन्होंने अनुभवहीन सरकार को बरसाती पानी का महत्व बताते हुए कहा कि सरकार के पास नहरों में पानी छोडऩे का समय तो नहीं है ना ही वे लोग पानी लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं इसलिए आम जनता को गर्मी के अंदर परेशानी ना हो और बरसाती पानी से निजात मिल सके इसके लिए दोयम दर्जें की सरकार को बरसाती पानी को एकत्रित करके सुरक्षित रखने का काम करना चाहिए जिससे कि इस पानी से भविष्य में थोड़ी बहुत जरूरतों को पूरा किया जा सके क्योंकि आज गांव ही नहीं शहरों के जलघर भी सूखे पड़े हैं। इनेलो राज में 16  दिन में आने वाली नहर आज 42 दिन में आती है। इसलिए समय रहते पानी महत्वता को समझना सरकार के लिए जरूरी है।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD