Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भाजपा सरकार में महापुरुषों की प्रतिमाओं से हो रही छेड़छाड़ निंदनीय : दिग्विजय चौटाला

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने की कड़ी निंदा की

दिग्विजय सिंह चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डबवाली , 30 Jun 2018

Last updated on: Jun 30, 2018, 00:00 IST

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांव गोरीवाला चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाए। इनसो नेता ने कहा है कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है समाज को बांटने वाली घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ी है जोकि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महापुरुषों की प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाएं समाज का भाईचारा खराब करने की मंशा है ताकि समाज को बांट कर राजनैतिक लाभ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माण करके समाज के सभी वर्गो को बराबरी का दर्जा दिलाने में बाबा डा. भीमराव अंबेडकर का बहुत ही बड़ा योगदान है। देश के सभी वर्गों में बाबा साहेब का बहुत सम्मान है। लेकिन वर्तमान समय में संविधान निर्माता की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, जिसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इसका उदाहरण गांव गोरीवाला चौक पर हुई बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि गोरीवाला चौक पर हुई घटना में शामिल आरोपियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। अगर जल्द से जल्द सरकार व प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो इनसो व इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD