Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत

वोटर मैपिंग की सुविधा के लिए जिले के सभी बूथों पर 7 जून को लगाए जाएंगे विशेष कैंप

Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 12:10 IST

भारत चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी जारी समय-सारणी में संशोधन करते हुए नया प्रोग्राम जारी किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर द्वारा आज सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी गई।

यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में हुई मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक पार्टियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नए संशोधित शेड्यूल के अनुसार वोटर सूची की प्रारंभिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 की बजाय अब 3 अगस्त 2026 को की जाएगी। इसी प्रकार वोटर सूची संबंधी दावे और आपत्तियां 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। 

प्राप्त दावों और आपत्तियों के निपटारे तथा 'नोटिस फेज' की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संशोधन अभियान की बाकी सभी गतिविधियों का शेड्यूल पहले वाला ही रहेगा। उन्होंने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर वोटरों से फॉर्म भरवाएंगे। 

अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. के तहत जिले के प्रत्येक वोटर को बी.एल.ओ. द्वारा दिया जाने वाला इन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई वोटर इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भरता है तो उसे ड्राफ्ट वोटर सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वोटरों को 2003 की वोटर सूची के साथ वोटर मैपिंग की विशेष सुविधा देने के लिए 7 जून 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसमें बी.एल.ओ. वोटरों की सुविधा के लिए अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ अनमैप्ड वोटरों की सूची साझा करते हुए उनसे इस कैंप के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की, ताकि बाकी बचे वोटरों की मैपिंग सुनिश्चित की जा सके। 

उन्होंने ऐसे वोटरों, जिनकी अभी तक 2003 की वोटर सूची के साथ मैपिंग नहीं हुई है, से संबंधित बी.एल.ओ. से संपर्क करके अपनी मैपिंग करवाने की अपील की। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक पार्टियों से इस हफ्ते के अंत तक अपने बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। 

उन्होंने बताया कि बी.एल.ए. के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम बनाया गया है। सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की गई कि वह अपने बी.एल.ए. की इस ट्रेनिंग में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी योग्य वोटरों से एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान अपने विवरण की तस्दीक करवाने और आवश्यक दस्तावेज समय पर बी.एल.ओ. को उपलब्ध करवाने की अपील की, ताकि वोटर सूचियों को और अधिक शुद्ध बनाया जा सके।

इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD