Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सरचार्ज, मीटर चार्ज के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 26 Jun 2018

Last updated on: Jun 26, 2018, 00:00 IST

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग में बड़ा गड़बड़झाला चल रहा है। आज जनता को अनेक तरह के आंकड़ों में उलझा कर उनसे नाजायज तरीके से बिजली विभाग चार्ज वसूल कर रहा है। कांग्रेस राज से चली आ रही इस गोलमाल में अब भाजपा भी शामिल हो गई है क्योंकि भाजपा ने बिजली विभाग के द्वारा दिए जा रहे हैं बिजली के बिल में अनेक तरह के चार्जों केा हटाने की बजाए उन्हें वैसे का वैसा रखा जबकि बिजली विभाग स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है। उन्होंने कहा कि यदि आज बिजली का बिल उठाकर देखा जाए तो उसके अंदर फ्यूल सरचार्ज, मीटर सर्विस चार्ज, वूमन रिबर्ट, म्यूंसिपल टैक्स सहित अनेक चार्ज लगाए गए हैं जबकि आम जनता इनमें से कुछ टैक्स अन्य सेवाओं में चुकाती भी है।इनेसो नेता ने कहा कि आम जनता को जहां 2 रूपए 70 पैसे लेकर के 7 रूपए 10 पैसे प्रति यूनिट तक बिल देना पड़ता है वहीं बड़े उद्योगों को कनेक्शन देने के लिए 6 रूपए 35 पैसे रेट निर्धारित कर रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि नाइंसाफी का आलम यह है कि दुकानदार को 6 रूपए 35 पैसे प्रति यूनिट 5  किलोवाट के साथ दिया जाता है। जो 50 किलोवाट तक 6 रूपए 95 पैसे पहुंच जाता है वहीं बड़े उद्योगों को मात्र 6 रूपए 65 पैसे में कनेक्शन दिया जाता है। अगर बिजली विभाग के टैरिफ कार्ड के उपर नजर दौड़ाई जाए तो बिजली विभाग के बड़े कारनामे सामने आने लाजमी हैं। 

दिग्विजय ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो सरकार आम जनता को 24 घंटे बिजली मुहैया करने का वायदा करती है वही लेकिन धरातल पर बिजली मात्र 3 से 4 घंटे ही आती है। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता घर व दुकान  का टैक्स जहां नगरपरिषद अलग से देती है वहीं बिजली के बिल में अलग से म्यूसिपल टैक्स लिया जाता है। मीटर सरचार्ज के नाम पर भी जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिजली विभाग स्थाई तौर पर कर्मचारियों को भर्ती न करके प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से ठेके पर भर्ती करती है। भर्ती हुए लोग अनुभवहीन होते हैं जिन्हें रिडिंग लेना तक नहीं आता। सरकार की नाकामी का आलम यह है कि पिछले दिनों दिल्ली की एक कैमिकल इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी को विभाग ने ठेका दिया था जो इस काम करने में नाकाम साबित हुई अब फिर दोबारा से एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटिड गुरुग्राम की कम्पनी को रिडिंग व बिजली वितरण का कार्य सौंपा गया है। जो कि सरकार की जनविरोधी नीति को दर्शाता है। उन्होंने बिजली विभाग के टैरिफ कार्ड में गलत तरीके से लगाए गए चार्जों को खत्म करने की मांग की।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD