Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

नहरी पानी सहित विभिन्न मांगें रखीं

Shruti Choudhary, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 11:10 IST

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी से हिसार जिले के बालसमंद सहित लगभग 10 गांवों की पंचायतों एवं किसान प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ में भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न जनहित एवं कृषि संबंधी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से नहरी पानी की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने तत्काल सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक में बुलाया तथा किसान प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कराया। इस दौरान किसानों ने अपने क्षेत्रों में नहरी पानी की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं अन्य स्थानीय मांगों को विस्तार से रखा।

बैठक में सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता (ईआईसी), मुख्य अभियंता सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा नहरी जल वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जाए।

इस अवसर पर श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को सिंचाई जल की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

नहरी पानी से संबंधित जहां भी समस्याएं सामने आई हैं, उनका समाधान निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों और किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सके।

मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों एवं समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस पर किसान प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त किया तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार के सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की।

 

 

Tags: Shruti Choudhary , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD