Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

इनसो के आगे झूकी सरकार : दिग्विजय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 18 Jun 2018

Last updated on: Jun 18, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रमण्डल के पदक विजेताओं सहित राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के सम्मान को लेकर के भाजपा सरकार के दोयम दर्जे के फैसले के खिलाफ इनसो ने जो बिगुल बजाया था और 5 अगस्त को इनसो स्थापना दिवस पर प्रदेश के खिलाडिय़ों को सम्मानित करने के साथ-साथ  प्रदेश के खिलाडिय़ों के साथ हो रही ज्यादती के खिलाफ इनसो ने जो बिगुल बजाया था उससे दबाव में आकर प्रदेश सरकार ने किसी न किसी तरह खिलाडिय़ों को सम्मानित करने का आधा अधूरा मन बनाया है। उससे एक बात तो बिलकुल साफ हो गई है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अनुभवहीन है। ये लोग दबाव में आकर ही काम करना जानते हैं। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कोमनवैल्थ खिलाडिय़ों के सम्मान में हो रही देरी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कही।इनसो अध्यक्ष ने कहा कि जब से इनसो ने प्रदेश के होनहार खिलाडिय़ों के मुद्दे को उठाया है तब से भाजपा सरकार की रातों की नींद उड़ गई थी। प्रदेश सरकार से अनदेखी के चलते खिलाडिय़ों का मनोबल गिर गया था लेकिन इनसो ने 5 अगस्त को कैथल में खिलाडियों के सम्मान में इनसो स्थापना दिवस को समर्पित किया हुआ है। 5 अगस्त को इनसो होनहार खिलाडिय़ों को कैथल में सम्मानित करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 98 होनहार खिलाडिय़ों की फाईल खेलमंत्री अनिल विज के पास मौजूद है। आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कोमन वैल्थ गेम में हरियाणा के खिलाडिय़ां ने अच्छा प्रदर्शन किया था। 

खेल नीति के तहत गोल्ड विजेता को डेढ करोड़, सिल्वर को 75 लाख, ब्रोंज मैडल विजेता को 50 लाख की राशि दी जानी थी जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर व खेलमंत्री अनिल विज के उदासीन रवैये के कारण पिछले काफी समय से रोका गया है। वहीं कोमन वैल्थ गेम में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 7.5 लाख रूपए देने का प्रस्ताव भी है। इसके अलावा अन्य बहुत से  होनहार खिलाड़ी सम्मान पाने के लिए तरस गए हैं, लेकिन खेलमंत्री अनिल विज के बार-बार खिलाडिय़ों को नजर अंदाज करने पर जब इनसो ने इस मुद्दे को गम्भीरता से लिया और सरकार के खिलाफ बिगूल बजाया तो सरकार को सद्बुद्धि का अनुभव हुआ और उन्होंने खिलाडिय़ों को सम्मान करने बारे सोचना शुरू किया। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि खेल नीति को इनेलो शासनकाल में बेहतरीन बनाया था तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी औम प्रकाश चौटाला ने गोल्ड मैडल खिलाड़ी को 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की थी वहीं दूसरे व तृतीय खिलाडिय़ों को 50 व 25 लाख रूपए देने की नीति बनाई थी। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा पिछले दिनों उन्होंने खेल व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की थी जिसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति से उपर उठकर के खिलाडिय़ों का सम्मान करना प्रदेश सरकार का कर्तव्य बनता है। प्रदेश सरकार तुगलकी फरमान जारी ना करके और खिलाडिय़ों से ही सरकारी खजाने की छोटी सोच को दरकिनार करके सम्मान करने बारे सोचना चाहिए।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD