Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन

वीसी प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह बोले: कृषि की चुनौतियों का समाधान तकनीक और संस्थानों की साझेदारी से संभव

Guru Nanak Dev University Amritsar, Guru Nanak Dev University, Prof Karamjeet Singh, GNDU, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 12:18 IST

कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और किसानों तक शोध आधारित व्यावहारिक समाधान पहुँचाने की दिशा में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की सोच के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक किसानों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा कृषि के भविष्य को तकनीक आधारित बनाने पर चर्चा की गई।

प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका केवल शिक्षा और शोध तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि किसानों तक व्यावहारिक समाधान पहुँचाने की दिशा में भी संस्थानों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन तकनीक, आईओटी, प्रिसिजन फार्मिंग और स्मार्ट सिंचाई प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकें कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों की आय में वृद्धि का माध्यम बन सकती हैं।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA 2.0) के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड इनोवेशन (CARI) और एग्री लाइव इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (AITA) के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रो. प्रताप कुमार पाती, कोऑर्डिनेटर, CARI के मार्गदर्शन में तैयार की गई। 

उन्होंने शिक्षा, उद्योग और किसानों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वाइस चांसलर एवं कार्यशाला के मुख्य संरक्षक प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तकनीकी प्रगति का उद्देश्य किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। 

“सरबत दा भला” की भावना का उल्लेख करते हुए उन्होंने शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों से समाज हित में नवाचार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री काहन सिंह पन्नू (सेवानिवृत्त IAS) ने कहा कि आधुनिक तकनीक विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। 

उन्होंने भू जल स्तर में लगातार आ रही गिरावट पर चिंता जताई और ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा प्रिसिजन कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के बीच संवाद और संपर्क बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए प्रो. रविंदर सिंह साहनी ने स्मार्ट कृषि के क्षेत्र में आईओटी, एआई, ड्रोन तकनीक, रिमोट सेंसिंग और इमेज प्रोसेसिंग की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. जैप्रीत कौर, सहायक प्रोफेसर एवं डिप्टी कोऑर्डिनेटर ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रो. (डॉ.) रविंदर कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज पब्लिक रिलेशंस ने तकनीकी नवाचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर श्री सरबजीत सिंह बाल, चेयरमैन जिला परिषद तथा श्री भगवंत सिंह सियालका, सदस्य शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भी मौजूद रहे। डॉ. राजदीप सिंह सोहल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

Tags: Guru Nanak Dev University Amritsar , Guru Nanak Dev University , Prof Karamjeet Singh , GNDU , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD