Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

आम लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने पर दिया जोर

Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 12:04 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए अंडर एज ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, ओवर हाइट वाहनों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए।

साथ ही उन्होंने आम लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर ऑटो रिक्शों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने को कहा। 

ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए की जा रही कार्रवाई का जायजा लेते हुए उन्होंने एस.डी.एम. को पुलिस विभाग और संबंधित रोड एजेंसी के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने नगर निगम जालंधर, पीडब्ल्यूडी और मंडी बोर्ड को निर्देश दिए कि सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किए जा सकने वाले कार्यों की विस्तृत योजना तैयार करके पेश की जाए, ताकि उस पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। बैठक में उन्होंने सड़कों से अवैध कब्जे हटाने, सड़क किनारे झाड़ियों आदि की कटाई, टूटी सड़कों की  मुरम्मत, हिट एंड रन के सभी मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का जायजा लेते हुए इसे सख्ती से लागू करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान ट्रैफिक लाइटों, स्पीड ब्रेकर आदि के संबंध में भी चर्चा की गई और सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार कारणों को दूर करने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए किए जा सकने वाले उपायों पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

बैठक में सचिव, आर.टी.ए. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, ए.टी.ओ. विशाल गोयल के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD