Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इनसो अगामी छात्र संघ चुनाव में चंडीगढ़ की सभी सीटों पर विजय परचम लहराएगी : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गनाइजेशन(इनसो) अगामी छात्र संघ चुनाव में चंडीगढ़ के सभी सात कॉलेज और विश्वविद्यालय की सभी सीटों पर विजय परचम लहराएगी। यह बात इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए चंडीगढ़में कही। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के छात्र चुनाव का रूझान हरियाणा प्रदेश की राजनीति का मूड दर्शाता है इसलिए छात्र नेता कड़ी मेहनत कर अपने संगठन को मजबूत करने का काम करें।इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिलों का समय चल रहा है तो यह हर इनसो सदस्य की जिम्मेदारी बनती है कि इन संस्थानों में नए छात्रों की हर संभव सहायता संगठन के लोग करे। उन्होंने यह भी कहा कि इनसो किसी प्रदेश, क्षेत्र व जाति विशेष का संगठन नहीं है यह डा. अजय सिंह चौटाला का लगाया और जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों से सींचा गया वह पौधा है जिसमें हर समाज, हर प्रदेश और हर सकारात्मक  विचारधारा के लिए सम्मान और स्थान है।

दिग्विजय चौटाला ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि छात्र इनसो को मजबूत बनाने का काम करें चुनाव तो खुद जीत जाएंगे। 

उन्होंने आगे यह भी कहा कि जिस प्रकार हरियाणा प्रदेश में बसपा-इनेलो गठबंधन है उसी तर्ज पर इन छात्र संघ चुनाव में सभी दलित छात्र संगठनों से सहयोग के लिए बात की जाएगी, क्योंकि इनसो और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जैसे संगठनों की विचारधारा समान है और समाज को जोडऩे वाली है।इनेसो नेता ने छात्र संघ चुनावों को प्रदेश में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बातते हुए कहा कि अगर इन चुनावोंं में आप जीतकर आते हो तो हरियाणा में सौ फीसदी इनेलो की सरकार बनेगी। प्रदेश की आबादी की लगभग 65 प्रतिशत वोटर युवा है जो इन चुनावों से प्रभावित होता है इस लिए इनसो को चंड़ीगढ में होने वाले छात्र संघ चुनाव को जीतने में कोई कोर-कसर नहीं छोडऩी है। साथ ही उन्होंने 5 अगस्त को इनसो स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को कैथल आने का न्यौता भी किया।इस बैठक में हिस्सा लेने वालों में इनसों राष्ट्रीय उपध्यक्ष जसविंद्र खैरा, गौतम नैन, अंकित, विनीत, अनिल ढुल, सुमित, सरब धालीवाल, पंकज, संजय सांगवान, विवेक, सचिन और विनोद सहित अनेक इनसो सदस्य शामिल थे।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD