Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सोच कर हैरानी होती है भाजपा इतनी अनुभहीन सरकार है : दिग्विजय सिंह चौटाला

खिलाडिय़ों की मार्केटिंग मामले में सरकार की खेलों के प्रति सोच की खोली पोल

दिग्विजय सिंह चौटाला
दिग्विजय सिंह चौटाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 09 Jun 2018

Last updated on: Jun 09, 2018, 00:00 IST

देश जहां  2013 के लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस के घोटालों से सुर्खियों में था वहीं हरियाणा के अंदर हुड्डा राज में मानेसर घोटाले ने प्रदेश की किरकिरी करवाई हुई थी, और अब भाजपा की अनुभवहीन सरकार के दोयम दर्जे के नए-नए नियमों के कारण देश और प्रदेश सुर्खियों में है। भाजपा इतनी अनुभवहीन सरकार हो सकती है। इस बात पर सभी को हैरानी है क्योंकि चुनाव से पूर्व भाजपा के घोषणापत्र में बड़े-बड़े वायदे किए गए थे जो हवाई साबित हुए। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि अनुभवहीन सरकार के लापरवाह शासन के कारण खिलाडिय़ों तक को सोचने को मजबूर होना पड़ रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना तो बहुत दूर की बात है कच्चे कर्मचारी लगाना भी इनके बस की बात नहीं है, उपर से ग्रामीण स्तर के होनहार प्रतिभावान खिलाड़ी देश के लिए मैडल प्राप्त करते हैं तो उन्हें सरकार से नौकरी के साथ-साथ अच्छे सम्मान की आस रहती है। लेकिन मौजूदा सरकार ने तो सभी हदों को पार कर दिया था। इन लोगों ने खिलाडिय़ों तक की मार्केटिंग करने की सोच ली थी। शुक्रवार को जब आनन फानन में बिना सोचे समझे खिलाडिय़ों की आय में एक तिहाई आय सरकार की जेब में डालने का फरमान सुनाया गया था तो सरकार के इस फैसले से यह बात बिलकुल स्पष्ट हो गई थी कि यह सरकार केवल मात्र मार्केटिंग की सरकार है।इस सरकार को प्रदेश चलाने का जीरो स्तर पर भी अनुभव है। 

दिगिवजय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर और खेल मंत्री अनिल विज को घटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सब खिलाडिय़ों के प्रति द्वेष भावना का प्रमाण है। हरियाणा सरकार की इस तरह तानाशाही नियमों को लागू करने की मंशा खिलाडिय़ों के विरोध के बाद धरी की धरी रह गई। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रक्ररण एक सोची समझी नीति के तहत लागू करवाने का था यदि इनेलो और खिलाड़ी इसका विरोध नहीं करते तो भाजपा सरकार इस तरह के दोयम दर्जे का नियम लागू भी करती।    उन्होंने बताया कि किसानों के साथ ज्यादती और स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट को लागू न करना, छात्र संघ चुनाव के प्रति सरकार का गम्भीर न होना, बुढापा पैंशन किस्तों में देना, दलितों पर अत्याचार, आए दिन बलात्कार की घटनाएं, नौकरियों को छीना जाना पक्के किए गए कर्मचारियों को कच्चा करने का फरमान, आशा वर्करों का आए दिन रोड़ प्रदर्शन, पीने के लिए पानी तक न होना, महंगाई का लगातार बढऩा, प्रदेश को कोई भी नया प्रोजेक्ट ना मिलना, अस्पतालों में डाक्टरों की कर्मी और मूलभूत सुविधाएं न होना, शिक्षा के क्षेत्र में कोई नए प्रोजेक्ट का न आने पर दिग्विजय ने हैरानी व्यक्त की और कहा कि किसी प्रदेश की बागडोर इस तरह के अनुभवहीन लोगों के हाथ में भी हो सकती इस बात की कल्पना भी नहीं जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को खासकर स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज को सद्बुद्धि प्राप्त हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना भी की।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD