Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा

राज्य के विकास और भविष्य की योजनाओं पर की चर्चा

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 13:00 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें राज्य में चल रहे विकास कार्यों, आर्थिक प्रगति तथा भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु साहस, दृढ़ता और नेतृत्व की एक उत्कृष्ट मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से हर मुलाकात उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देती है। सरमा ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को असम की विकास यात्रा और आने वाले वर्षों में इस गति को आगे बढ़ाने की राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी राष्ट्रपति से महत्वपूर्ण मुलाकात थी, जिसमें उन्होंने असम को देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति से राज्य में जनकल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सरकार का लक्ष्य लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब असम सरकार लगातार राज्य की आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे के विस्तार को प्रमुखता से सामने रख रही है। सरमा के नेतृत्व में राज्य में कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक निवेश और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस वर्ष विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा कई बार यह दावा कर चुके हैं कि असम तेज आर्थिक बदलाव और बढ़ते निवेश का केंद्र बन रहा है। 

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD