Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Keshav Prasad Maurya, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 13:03 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के लिए बधाई दी और देश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। डिप्टी सीएम ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं और साथ ही भगवान बुद्ध के शांति, सद्भाव और मानवता के संदेश को विश्वभर में पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं।

इस मुलाकात के दौरान भाजपा की पूर्वी भारत में मिली चुनावी सफलताओं पर भी चर्चा हुई। केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की 'ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत' के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन चुनावी परिणामों ने भाजपा की नीतियों और सुशासन मॉडल पर जनता के बढ़ते विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व और मार्गदर्शन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक समर्पण तथा प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत बताया। केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास और प्रशासनिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया, जो राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Keshav Prasad Maurya , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD