Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सिरमौर में वरिष्ठ पत्रकारों पर लगाए तथ्यहीन आरोपों की शीघ्र हो जांच

नॉर्थ इंडिया पत्रकार ऐसोसिऐशन की महिलाओं ने कुल्लू में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Jun 2017

Last updated on: Jun 30, 2017, 00:00 IST

सिरमौर में बीते दिनों जो पत्रकारिता को बदनाम करने की कोशिश की गई है वह एक सोची-समझी चाल है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सिरमौर में जो वरिष्ठ पत्रकारों पर तथ्यहीन आरोप लगाए गए हैं वह एक शर्मनाक घटना है।  देवभूमि कुल्लू में नॉर्थ इंडिया पत्रकार ऐसोसिऐशन महिला विंग की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में यह सारे मामले उठे और इस पूरे प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। बैठक के बाद नॉर्थ इंडिया पत्रकार ऐसोसिऐशन की महिलाओं ने शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू युनूस के माध्यम से महामहिम राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, महिला आयोग हिमाचल प्रदेश, महानिदेशक हिमाचल पुलिस, उपायुक्त सिरमौर, एसपी सिरमौर, हेमराज जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एनआईपीए, धनेश गौतम राज्य अध्यक्ष एनआईपीए हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन के माध्यम से एनआईपीए की महिला पत्रकारों ने कहा है कि  सिरमौर में जो हमारे वरिष्ठ पत्रकारों पर कथित आरोप लगाए जा रहे हैं वे तथ्यहीन हैं और जो भी लोग इसमें शामिल हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रेस क्लब ऑफ नाहन के तीन पत्रकार वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में समाज सेवा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उक्त पत्रकारों पर अनाप-शनाप आरोप लगाना किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा। एनआईपीए की महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि पूरे प्रदेश की महिला पत्रकार सिरमौर प्रेस क्लब के साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं और उनके खिलाफ साजिश रचने वालों को चेतावनी दे डाली है कि पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत रंजिश को पत्रकारिता की आड़ में ढाल बनाकर इसका दुरूपयोग न करें। 

महिला विंग ने कहा है कि पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना आज अति आवश्यक हो गया है। अभिव्यक्ति की आजादी सबको है लेकिन इससे पहले हमें अपने कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा। महिला विंग का सामुहिक निर्णय है कि नाहन में एक महिला द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन हैं और कुछ लोग महिला का सहारा लेकर अपनी व्यक्तिगत रंजिश को निकालने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हैं। एनआईपीए महिला विंग का कहना है कि यदि कोई व्यक्तिगत रंजिश है तो उसे व्यक्तिगत तौर पर ही सुलझा लेना चाहिए। महिला विंग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और एक शांतिप्रिय प्रदेश है यहां पर महिलाओं का आदिकाल से सम्मान होता रहा है। वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं के पर्दापण से जहां लेखनी के क्षेत्र में क्रांति आई है वहीं, इस प्रकरण से कहीं महिला पत्रकारिता पर सवाल न उठे इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा।  इस घटना से प्रदेश की अन्य महिला पत्रकारों को भी बदनामी सहन करनी पड़ रही है। एनआईपीए महिला विंग का मानना है कि महिला होने का फायदा उठाकर किसी पर लांछन नहीं लगाना चाहिए जिससे महिला पत्रकार विरादरी बदनाम हो इसलिए जरूरी हो गया है कि पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए इस मामले की गहनता से छानबीन हो कि आखिर ऐसे क्या कारण रहे हैं कि वरिष्ठ पत्रकारों पर तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। 

 

Tags: PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD