Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कोरोना योद्धा बने पत्रकारों को अविलंब आर्थिक सहायता दे दिल्ली सरकार : के पी मलिक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/(अशोक कुमार निर्भय) , 18 Apr 2020

Last updated on: Apr 18, 2020, 00:00 IST

दिल्ली पत्रकार संघ (रजि.).ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखकर कोरोना महामारी में भी रिपर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए आर्थिक सहायता देने व बीमा योजना अथवा 1 करोड़ राशि सहायता योजना में शामिल करने की मांग की है। ज्ञात हो कि दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन जो नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध है इसलिए यह मांग करना उनका नैतिक कर्तव्य बन जाता है।  दिल्ली पत्रकार संघ के महासचिव के पी मलिक ने बताया की उन्होंने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष राकेश थपलियाल व कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता के विचार विमर्श करके ही यह पत्र लिखा है। संयुक्त रूप से इस आशय की जानकारी देते हुए डीजेए के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, महासचिव के पी मलिक व कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता ने बताया कि हमने यह कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट झेल रहे पत्रकारों व वेतन नहीं मिलने अथवा छटनी के कारण सरकार के अनुरोध के बावजूद मीडिया हाउसों से निकाले गए पत्रकार साथियों की तुरंत सहायता देने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया की दिल्ली पत्रकार संघ अपने स्तर पर कुछ पत्रकारों को राशन अथवा आर्थिक मदद दे रहा है किन्तु समस्या बड़ी विकराल है और संसाधन सिमित हैं ऐसे में सभी जरूरतमंद पत्रकारों सहायता पहुँचाना संभव नहीं है।  उन्होंने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए पत्र में कहा कि आपकी सरकार की तरफ से डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कर्मचारियों के लिए कोरोना महामारी के प्रकोप में जान जाने पर एक करोड़ रुप देने की घोषणा की गई है। इस हालत में जान गंवाने वाले पत्रकारों के लिए भी इसी तरह की मदद घोषित की जाए। आपसे अनुरोध है कि आर्थिक तौर पर कमजोर पत्रकारों को राहत देने के लिए  25 -30 हजार रुपये प्रति परिवार सहायता देने की घोषणा की जाए। वहीँ कोरोना योद्धा बनाकर सरकार और जनता के बीच संवाद का जनसेतु बनकर जागरूकता फ़ैलाने वाले पत्रकारों को बीमा योजना और 1 करोड़ की सहायता योजना में शामिल किया जाए।  उन्होंने पत्र में ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि  "कोरोना संकट के इस दौर में कई मीडिया हाउसों ने हमारे पत्रकार साथियों को वेतन नहीं दिया अथवा नौकरी से आर्थिक संकट के चलते निकाल दिया ऐसे सैंकड़ों पत्रकारों के सामने आज रोज़ी और रोटी दोनों का संघर्ष सामने आ गया है। अब दिल्ली सरकार ही मदद कर सकती है जैसे अन्य राज्य सरकारें मदद दे रही हैं।  

 

Tags: PRESS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD