Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पत्रकारों की छंटनी की समस्या को अविलंब दूर करे श्रम मंत्रालय : के पी मलिक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2020

Last updated on: May 04, 2020, 00:00 IST

कोरोना वायरस की  स्थिति में लॉकडाउन के मद्देनजर छोटे बड़े  मीडिया संस्थानों के पत्रकारों की छंटनी व वेतन कटौती के संबंध में केंद्र सरकार को इस गंभीर विषय पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए अनुरोध करते हुए 'दिल्ली पत्रकार संघ' (रजि.) ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को पत्र लिखा है। इस आशय की जानकारी देते हुए 'दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार के.पी. मलिक ने बताया कि उन्होंने बहुत विचार करने के बाद पत्रकारों की लॉकडाउन के कारण दयनीय होती आर्थिक हालत और कोरोना महामारी में भी समाचारों के संकलन की आपाधापी में संक्रमित होने के खतरे के बावजूद काम कर रहे पत्रकारों की छंटनी व वेतन कटौती के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। के. पी. मलिक ने पत्र में कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से न निकालने और वेतन देने की अपील को भी दरकिनार किया जा रहा है। छंटनी व वेतन कटौती से पत्रकारों के सामने आर्थिक संकट व असंतोष खड़ा हो गया है। उन्होंने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को लिखे पत्र में बताया कि 'दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन' का महासचिव होने के नाते स्वयं हमने इस संकटकाल में पत्रकार समाज के लोगों की मदद के लिए सरकार से अपील भी की है।हमने अपनी सामर्थ्यनुसार अपनी एसोसिएशन के माध्यम से पत्रकारों के लिए राशन, दवाइयां एवं आर्थिक मदद आदि की व्यवस्था की है। लेकिन लगातार लॉकडाउन के चलते कई पत्रकारों की स्थिति बहुत विकट और दयनीय हो चली है।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। तमाम पत्रकार संक्रमण का खतरा उठाते हुए इस महामारी से एक योद्धा को तरह लड़ रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारियों और आम जनता की मदद की है। लेकिन पत्रकार अभी भी आर्थिक मदद व सरकारी सुविधाओं से वंचित है। आज संकट काल में भी पत्रकार समाज को जागरूक कर रहे हैं और उनकी सूचनाओं के आधार पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महामारी को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्हीं पत्रकारों के आगे आज रोजी-रोटी का संकट खडा हो गया है। जिस पर सरकार को उनकी समस्या के समाधान के विषय में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा है कि 'दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन' (डीजीए), जो कि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से संबद्ध संस्था है, आपसे अनुरोध करना चाहती है कि इन बड़े मीडिया संस्थानों को भारत सरकार द्वारा निर्देशित किया जाए कि इस संकटकाल में पत्रकारों की आर्थिक स्थिति के विषय में विचार करें एवं उनकी छटनी बंद करें, ताकि इनसे जुड़े मीडियाकर्मियों को राहत और उनके परिवार को भी आर्थिक सुरक्षा मिल पाये। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ से जुड़े सभी पत्रकार बंधु आपके इस उपकार और की गई चिंता को कभी भुला नहीं सकेंगे।

 

Tags: Coronavirus , Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD