Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विश्व के मास्टर फोटोग्राफरों में शुमार हुए वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

28 Feb 2021

Last updated on: Feb 28, 2021, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के वाईल्डईफ़ फोटोग्राफर प्रकाश बादल फिर एक बार विश्व पटल पर एक और महत्वपूर्ण पायदान पर नज़र आए हैं| गौरतलब है कि गत वर्ष दिसंबर में फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया द्वारा कोलकाता में  आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में प्रकाश की तस्वीरों को भी स्थान मिला था, इसी प्रदर्शनी से प्रकाश की तस्वीर को विश्व भर के मास्टर  फोटोग्राफरों के साथ  एक कॉफ़ी टेबल बुक में स्थान मिला है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार‘फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया’ ने विश्व भर के बेहतरीन चित्रों को संकलित कर इस कॉफ़ी टेबल बुक को प्रकाशित किया है|फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया की और से सव्य सांची नाथ ने एक प्रेस नोट के ज़रिये  120 पन्नों की इस कोफी टेबल बुक के प्रकाशित होने की सूचना दी है| इस कॉफ़ी टेबल बुक में इजरायल के ओरना नोर, डोव ओरोन,  डेनमार्क के असबजोन लिंड, बँगला देश से सुमन चंदा दास, फुआग हसन पराग, असब उद्दौला, दुबई के बाबर सवालहीन, यूके के एरिक डेवीडोव, रोमानिया के कोस्मिन गरलेस्तेनाऊ, भारत के स्सव्य साँची नाथ, राधिका भट्टाचार्या, ज़ुल्फ़िकार अहमद, नाइजीरिया के साइमन नोरफ़ॉल्क, ऑस्ट्रिया के गिरी हबर, यू एस ए के नीलांजन गोस्वामी, नंदन सेन गुप्ता, नीदरलैंड के कारोला कायन मौन्थान, ब्राजील के मिगुएल मिनारियों जूनियर, इटली के मारियो मेनाकाकी बंदिनी, सहित अनेक विश्वविख्यात मास्टर फोटोग्राफरों के विभिन्न विधाओं के चित्र हैं | इस कॉफ़ी टेबल बुक में शुमार फोटोग्राफरों को विश्व के मास्टर फोटोग्राफर के नाम से उद्धृत किया गया है | फोटोग्राफी क्लब ऑफ़ इंडिया की इस कॉफ़ी टेबल बुक की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है | इस प्रकार हिमाचल प्रदेश से  प्रकाश बादल ने वाईल्डलाइफ फोटोग्राफी में सफलता का एक और मुकाम हासिल कर प्रदेश ही नहीं देश का नाम रौशन किया है| गौरतलब है कि प्रकाश बादल शौकिया तौर पर पिछले कुछ वर्षों से वाइल्डलाईफ़ फोटोग्राफी कर रहे हैं और उनके चित्रों की खासी चर्चा हो रही है| हिमाचल प्रदेश वन विभाग में नौकरी कर रहे इससे पहले भी प्रकाश बादल ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी फोटोग्राफी से उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और कोलकाता में भी सम्मान हासिल किये हैं | उत्तराखंड वन विभाग और स्ट्रेबो पिक्सल क्लब  की और से प्रकाश बादल को नैनीताल में वर्ष 2019 में विशेष रूप से सम्मानित किया जा चुका है |  

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD