Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ए.सी.पी मदन लाल मीणा को विश्व पत्रकार महासंघ (रजि.) दिल्ली प्रदेश ने प्रदान किया कोरोना योद्धा सम्मान पत्र

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2020

Last updated on: Jun 15, 2020, 00:00 IST

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों व पशु पक्षियों की सेवा व मदद के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजस्थान के जयपुर के पास कोटपूतली में जन्में सहायक पुलिस आयुक्त मदन लाल मीणा ने अपना एक अलग मुकाम अपनी मेहनत और अपनी शिक्षा से हासिल किया है। देश की राजधानी दिल्ली की अपराध निरोधक शाखा में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त मदन लाल मीणा के इसी जज्बे को सलाम करते हुए विश्व पत्रकार महासंघ (रजि.) दिल्ली प्रदेश द्वारा उन्हें कोरोना योद्धा प्रमाण - पत्र देकर उनके राजनिवास मार्ग स्थित उनके कार्यालय में  सम्मानित किया। इस मौके पर विश्व पत्रकार महासंघ (रजि.) दिल्ली प्रदेश के प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार निर्भय ने कहा कि मैंने मदन लाल मीणा की सादगी और सख्ती दोनों देखी है। पत्रकारिता के अनुभव में कहा जा सकता है इनके अंदर कानून के प्रति अटूट विश्वास और आस्था के साथ साथ मानवता भी है इसलिए हमेशा वंचित लोगों की मदद और पशु - पक्षियों समेत जीवात्माओं से जुड़कर अध्यात्म की बात हमेशा करते हैं। कोरोना संकट के समय लगे लॉकडाउन में आपने जो सेवा का जज्बा दिखाया और आगे बढ़कर दिल्ली से पलायन कर रहे मजदूरों की मदद हो या पशु पक्षियों को भोजन कराने का नियमित प्रकल्प दोनों का निर्वाह किया साथ ही दिल्ली की कानून व्यवस्था और अराजकता न फैले और भ्रष्टाचार नहीं बढे इसके लिए बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। हमें गर्व होता है की दिल्ली पुलिस में अभी ऐसे लोगों के कारण कानून और मानवता दोनों जीवित हैं। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा पत्रकार विक्रम गोस्वामी ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन इस सम्मान के लिए इसलिए किया की उन्होंने कर्तव्य के साथ मानवीयता को भी बचाये रखा और स्वयं की रक्षा के साथ दूसरे लोगों की रक्षा भी की और मदद भी की। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश महासचिव मणि आर्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमको हमेशा कानून का पालन करवाने और करने वालों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि संविधान ही हमारा सर्वोपरि है बाकि सब बाद में आता है आखिर देश के प्रति हमारी नागरिक जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। इस मौके पर  विश्व पत्रकार महासंघ (रजि.) दिल्ली प्रदेश के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मदन लाल मीणा ने भरोसा दिलाया की दिल्ली में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा नागरिक निष्पक्ष और भय रहित होकर कभी भी उनके कार्यालय में मिलकर अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं।  भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना आखिर हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। 

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD