Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया भारत सरकार के सदस्य मनोनीत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News/(अशोक कुमार निर्भय)

नई दिल्ली , 28 Apr 2020

Last updated on: Apr 28, 2020, 00:00 IST

वरिष्ठ पत्रकार आनंद राणा को प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) का सदस्य नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली स्थित सूचना भवन में पीसीआई के चैयरमेन एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाद्यीश चन्द्रमौली कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में गत 24 फरवरी को आनंद राणा की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया था। केंद्र सरकार ने राणा की नियुक्ति को गजट ऑफ़ इंडिया में अधिसूचित कर दिया है।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से भी ज्यादा समय से कार्यरत आनंद राणा पिछले कई सालों से हरिभूमि के दिल्ली संस्करण की बागडोर संभाल रहे हैं। दिल्ली जर्नलिस्टस एसोसिएशन (डीजेए) के पूर्व महासचिव आनंद राणा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्षरत रहे हैं।गौरतलब है कि 'प्रेस कांउसिल ऑफ इंडिया' यानी 'भारतीय प्रेस परिषद' एक संविधानिक स्वायत्तशासी संगठन है जो प्रमुखरूप से प्रेस की आजादी की रक्षा करने एवं उसकी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने के दायित्व का निर्वहन करता है। अध्यक्ष पीसीआई के प्रमुख होते हैं, जिसे राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष एवं सदस्यों में चुना गया एक सदस्य मिलकर नामित करते हैं। 

पीसीआई के सदस्यों में पत्रकार बिरादरी के नुमाइंदों के अलावा तीन लोकसभा सदस्य, दो राज्यसभा सदस्य तथा एक-एक सदस्य बॉर कांउसिल ऑफ इंडिया, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा साहित्य अकादमी से होते हैं।आनंद राणा की नियुक्ति पर 'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस' (एनयूजे) और संबंद्ध राज्य ईकाईयों ने खुशी का इजहार किया है। इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन, प्रेस एसोसियसन ऑफ इंडिया, वर्किंग न्यूज कैमरामेनस एसोसियसन ने राणा के पीसीआई का सदस्य बनने पर बधाई दी है। एनयूजे के अध्यक्ष रास विहारी, महासचिव प्रसन्ना मोहंती, इंडियन जर्नलिस्टस यूनियन के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी, महासचिव बलविंद्र सिंह जम्मू, पीआईबी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के संगठन-प्रेस एसोसियसन के अध्यक्ष जयशंकर गुप्त, महासचिव सी.के.नायक और वर्किंग न्यूज कैमरामेनस एसोसियसन के अध्यक्ष एस. एन. सिन्हा,महासचिव श्री सन्दीप शंकर ने आनंद राणा की नियुक्ति के बाद कहा कि इससे पत्रकार हितों की आवाज और बुलंद होगी। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल और महासचिव के. पी. मलिक ने आनंद राणा के पीसीआई सदस्य नियुक्त होने पर एनयूजे, आईजेयू, प्रेस प्रेस एसोसिएशन और वर्किंग न्यूजकैमरामैन एसोसिएशन,विश्व पत्रकार महासंघ के दिल्ली प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार निर्भय,अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी,महासचिव मणि आर्य ने भी प्रेस कांउन्सिल के मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

 

Tags: Press

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD