Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

इनसो के स्थापना दिवस समारोह स्थल का जायजा लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह चौटाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 04 Aug 2015

Last updated on: Aug 04, 2015, 00:00 IST

भिवानी के हुडा पार्क के सामने कल 5 अगस्त बुधवार को होने वाले इनसो के 13वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मंगलवार को समारोह स्थल पर पहुंचे और रैली स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डा. अजय सिंह चौटाला और वह स्वयं भी भिवानी से गहरा लगाव रखते है। जिससे देखते हुए सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि सम्मेलन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह व जोश है। पहले अनुमान लगाया गया था कि 20 से 25 हजार युवा सम्मेलन में पहुंचेंगे। लेकिन युवाओं के उत्साह को देखते हुए यह आंकड़ा 30 से 35 हजार को भी पार करेगा। 

उन्होंने कहा कि सम्मेलन को हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला व आरजेडीयू के सांसद भी संबोधित करेंगे। इनसो नेता ने एक बार फिर युवाओं की जायज मांगों को उठाते हुए भाजपा व कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि आज का युवा बेरोजगारी, कालेजों में दाखिले न होने, फीस वृद्धि, कालेजों में प्रोफेसरों की कमी व छात्रों पर आए दिन हो रहे लाठी चार्ज से अपने आपकों ठगा सा महशूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोभी बीजेपी व कांग्रेस ने हमेशा ही युवा वर्ग को पीछे धकेलने का काम किया है। जिसे इनेलो की छात्र विंग इनसो कतई बरदास्त नहीं करेगी। पूरी ताकत के साथ हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ में छात्र हितों के लिए आवाज उठाएगी। 

इनसो अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान व दिल्ली के छात्र भिवानी आने को बेताब है। इस अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष सुनील लांबा, जितेंद्र शर्मा, कुलवंत काटिया, विक्की मेहता, पप्पल ठाकुर, पुनीत मस्ता,राजू मेहरा, अनिल काटपालिया, अनिल धंदोड़ी, बृजलाल जोगी, इंदू परमार, रमन नौरंगाबाद, नरेंद्र राज गागड़वास, अमित परमार, मदन तंवर, शंकर आहुजा, गोरीशंकर प्रजापत, प्रदीप बिधनोई, मनोज दिनोदिया, देवेंद्र नैकीपुर, अविनाश तंवर, धर्मबीर स्वामी, शुभम, तरूण भुटानी, अमूल नेहरा, सुमेर सिंह, संदीप दलाल, राजेश पुनिया, बलबीर सैन, सुखबीर, विकास नागर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD