Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

Bela Pharmacy College, Amar Shaheed Baba Ajit Singh Jujhar Singh Memorial College of Pharmacy, Bela,College of Pharmacy BELA
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

रोपड़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 16:18 IST

हाल ही में रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल द्वारा वार्षिक कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर गवर्नर ऑफिशियल विजिट का एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन रवि प्रकाश एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन शालिनी ने आधिकारिक रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के अध्यक्ष रुमिंदर सिंह एवं क्लब सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के समक्ष अपने पिछले एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष रुमिंदर सिंह ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल में कुल 167 परियोजनाएं पूर्ण कीं। 

इनमें पर्यावरण संरक्षण, बच्चों की शिक्षा, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा अन्य अनेक समाजसेवी परियोजनाएं शामिल थीं। अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 का कार्यक्षेत्र अत्यंत विशाल है, जिसमें पांच राज्य—पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा चंडीगढ़ के लगभग 17 राजस्व जिले शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि इस आधिकारिक दौरे का मुख्य उद्देश्य क्लब द्वारा किए गए सामाजिक सेवा एवं अन्य परियोजनाओं का मूल्यांकन करना होता है। उन्होंने रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के अध्यक्ष रुमिंदर सिंह एवं सभी रोटेरियन सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्लब ने बहुत कम समय में अत्यंत उत्साह एवं समर्पण के साथ उत्कृष्ट परियोजनाएं संचालित की हैं। 

उन्होंने अन्य लोगों को भी रोटरी क्लब से जुड़ने के लिए प्रेरित किया तथा नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने श्री देविंदर सिंह जटाणा का स्वागत किया, जिन्हें रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल का मानद सदस्य बनाया गया। उन्होंने “हर घर मोरिंगा” अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल द्वारा विभिन्न सम्मानित हस्तियों को विशेष सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रेसीडेंट इलेक्ट रोटेरियन डॉ. शैलेश शर्मा ने अपने विशिष्ट एवं प्रभावशाली अंदाज में किया। समारोह के अंत में सचिव रोटेरियन गुरजिंदर सिंह ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, फर्स्ट लेडी रोटेरियन शालिनी एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन रवि प्रकाश एवं फर्स्ट लेडी रोटेरियन शालिनी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन एडवोकेट गुरप्रीत सिंह एवं मैडम अमीषा, रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के अध्यक्ष रोटेरियन रुमिंदर सिंह एवं फर्स्ट लेडी क्लब दमनप्रीत कौर, सचिव रोटेरियन गुरजिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अजमेर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन कुलतार सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजू वर्मा, प्रेसीडेंट इलेक्ट रोटेरियन डॉ. शैलेश शर्मा, सचिव इलेक्ट सीए कपिल वोहरा, रोटेरियन सरबजीत सिंह, रोटेरियन डॉ. हरमनदीप सिंह, रोटेरियन रोहित सैनी, रोटेरियन रुपिंदर सिंह, रोटेरियन अमनप्रीत सिंह काबड़वाल, रोटेरियन कुलजीत सिंह, रोटेरियन डॉ. परमवीर सिंह, गगनदीप सिंह, मास्टर गगनदीप सिंह, जसकरण सिंह, डॉ. तजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, अवतार सिंह (एमडी, लाइव केयर फाउंडेशन), मनदीप सिंह (लाइव केयर फाउंडेशन), दलजीत सिंह (मैनेजर, लाइव केयर फाउंडेशन), जगजीत सिंह जग्गी (पीटीसी न्यूज़), मनजिंदर सिंह मनी लाडल, मनप्रीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Bela Pharmacy College , Amar Shaheed Baba Ajit Singh Jujhar Singh Memorial College of Pharmacy , Bela , College of Pharmacy BELA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD