Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party, Yvette Cooper, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 18:05 IST

भारत-ब्रिटेन महत्वपूर्ण खनिज वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला (जीएससीओ) का औपचारिक शुभारंभ आज नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और यूनाइटेड किंगडम की विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों की राज्य सचिव यवेट कूपर द्वारा किया गया। वे लेबर पार्टी की सांसद हैं। जीएससीओ का शुभारंभ महत्वपूर्ण खनिजों और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती पर भारत-ब्रिटेन की बढ़ती साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इससे स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन, उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए आवश्यक संसाधनों को सुरक्षित करने में सहयोग को मजबूती मिली है। खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विदेश मंत्रालय के अधिकारी, यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि, यूनाइटेड किंगडम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधि, टेक्समिन, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, साथ ही दोनों देशों के उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

श्री जी. किशन रेड्डी ने सभा को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि महत्वपूर्ण खनिज आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों, उन्नत विनिर्माण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रणनीतिक क्षेत्रों के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि यह वेधशाला महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला सम्बंधी जानकारी के लिए भारत की क्षमताओं को मजबूत करेगी, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण में सहयोग देगी और राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन (एनसीएमएम) के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि यह पहल विश्वसनीय साझेदारों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ लचीली और विविध महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर ने इस अवसर पर सुदृढ़, विविध और टिकाऊ महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं के विकास में भारत-ब्रिटेन सहयोग के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों तक अधिक पहुंच और बेहतर सूचना-साझाकरण दोनों देशों के पारस्परिक हित में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक विकास तथा आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और यह साझेदारी महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र और संबंधित रणनीतिक उद्योगों में व्यापक सहयोग की नींव के रूप में काम करने की क्षमता रखती है।

यह वेधशाला ‘टेक्समिन’ (टीटीआरपी, डीएसटी, भारत सरकार), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएसएम) धनबाद और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की एक संयुक्त पहल है।  इसका उद्देश्य वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं की निगरानी और विश्लेषण के लिए एक डेटा-संचालित मंच बनाना है। इस पहल की घोषणा अक्टूबर 2025 में भारत-ब्रिटेन के प्रधानमंत्रियों की द्विपक्षीय बैठक के दौरान की गई थी और बाद में मार्च 2026 में हस्ताक्षरित एक अनुसंधान सहयोग समझौते के माध्यम से इसे औपचारिक रूप दिया गया था।

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक और टेक्समिन के शासी बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन और भारत-यूके प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। ‘टेक्समिन’ और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से वेधशाला की एक संवादात्मक प्रस्तुति दी।

यह मंच वैश्विक महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं की निगरानी, ​​आपूर्ति जोखिमों और व्यवधानों की पहचान, बाजार सम्बंधी जानकारी जुटाने और नीति निर्माताओं, उद्योग और शोधकर्ताओं के लिए सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाएगा। इस पहल से महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत-ब्रिटेन सहयोग मजबूत होगा। इसके साथ ही इससे लचीली, सुरक्षित तथा टिकाऊ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए सूचित निर्णय लेने में सहायता करने के लिए एक मूल्यवान मंच के रूप में सहयोग प्राप्त होने की आशा है।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party , Yvette Cooper , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD