Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान

विधायक जिंपा ने बरसाती पानी की निकासी के लिए किया स्ट्राम प्रोजेक्ट का उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 16:39 IST

होशियारपुर के लोगों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज शिमला पहाड़ी चौक में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नए इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आई.पी.एस.) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्ट्राम सीवर का यह प्रोजेक्ट बरसातों के दौरान लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान साबित होगा और आसपास के क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक जिंपा ने बताया कि वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की ओर से लगभग 1 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि शिमला पहाड़ी चौक पर हर वर्ष बरसात के दौरान भारी मात्रा में पानी एकत्र हो जाता था, जिसके कारण आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

कई बार जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित होता था और लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दिलाई गई और अब इसका कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। 

विधायक जिंपा ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत शिमला पहाड़ी क्षेत्र से लेकर भंगी चोअ तक विशेष पाइपलाइन बिछाई गई है, जिसके माध्यम से बरसाती पानी को सीधे भंगी चोअ में छोड़ा जाएगा। इससे चौक और आसपास के इलाकों में पानी जमा नहीं होगा तथा बरसात के दिनों में आवागमन सुचारू बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी के तहत विभिन्न विकास प्रोजेक्टों को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। 

उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई व्यवस्था आगामी मानसून सीजन में अपनी उपयोगिता सिद्ध करेगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या को काफी हद तक समाप्त कर देगी। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस प्रोजेक्ट शुरू होने पर खुशी व्यक्त की और विधायक जिंपा का आभार जताया। 

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, अजय वर्मा, सुदर्शन धीर, संतोष सैनी, अजय सैनी, मंजीत सिंह, विकास सैनी, सुभाष चंद्र, प्रदीप सैनी तथा कुलविंदर सिंह हुंदल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD