Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू

Pema Khandu, Chief Minister of Arunachal Pradesh, Arunachal Pradesh, Shillong
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिलांग , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 17:54 IST

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की पहचान कभी उग्रवाद, बेरोजगारी और अविकास से होती थी, वह आज बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और निवेश के लिए जाना जा रहा है।

शिलांग में आयोजित उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के 73वें पूर्ण अधिवेशन के बाद आईएएनएस से बातचीत में खांडू ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास को लगातार प्राथमिकता दी है, जिससे सीमावर्ती और दूरदराज के इलाकों तक पहुंच काफी आसान हुई है। उन्होंने कहा, "पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने बुनियादी ढांचा विकास को मजबूत गति दी है।

आज हमारे सीमावर्ती क्षेत्र भी तेजी से सुगम होते जा रहे हैं। इससे पूर्वोत्तर के विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।" मुख्यमंत्री ने बताया कि एनईसी की बैठक में मुख्य रूप से विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, अंतरराज्यीय सीमा विवादों से जुड़े विषय भी सामने आए और विभिन्न राज्यों ने अपनी चिंताओं को परिषद के समक्ष रखा।

खांडू ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र कभी उग्रवाद, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह विकास, बेहतर संचार नेटवर्क, मजबूत कनेक्टिविटी और बढ़ते निवेश के कारण नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय तथा मजबूत नेतृत्व के कारण यह परिवर्तन संभव हुआ है।

खांडू ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए देश का प्रवेश द्वार बनने की क्षमता रखता है। अंतरराज्यीय सीमा विवादों का उल्लेख करते हुए उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना की। खांडू ने कहा कि सरमा ने पड़ोसी राज्यों के साथ लंबे समय से लंबित सीमा विवादों के समाधान के लिए सक्रिय पहल की है।

उन्होंने कहा, "पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों की सीमाएं असम से लगती हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पड़ोसी राज्यों के साथ नियमित संवाद के जरिए सीमा विवादों को सुलझाने में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। असम और मेघालय के बीच अच्छे परिणाम सामने आए हैं, वहीं असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।" खांडू ने उम्मीद जताई कि शेष विवादों का समाधान भी आपसी संवाद और सहयोग के माध्यम से किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय एकीकरण और विकास को और मजबूती मिलेगी।

 

Tags: Pema Khandu , Chief Minister of Arunachal Pradesh , Arunachal Pradesh , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD