जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक
Web Admin
5 दरिया न्यूज
कुल्लु , 25 Jul 2013
Last updated on: Jul 25, 2013, 00:00 IST
जिला स्तर पर 15 अगस्त को मनाये जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर आज यहां बचत भवन में उपायुक्त राकेश कवंर की अध्यक्षता में बैठक अयोजित हुई। बैठक में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ढ़ालपुर मैदान की सफाई, विद्युत व पेयजल व्यवस्था सहित स्टेज तथा दशर्कों के बैठने की व्यवस्था आदि वारे चर्चा की गई। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय त्यौहार है हमें इस दिन के महत्व को नहीं भूलना चाहिए। उन्होने जिला वासियों से आग्रह किया है कि वे 15 अगस्त को ढ़ालपुर के मैदान में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ायें।