Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य स्तरीय गृहिणी सुविधा समारोह की तेयारियों को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक

मुख्यमंत्री 24 को कुल्लू में

DC Kullu, Deputy Commissioner, Kullu, Ashutosh Garg
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 22 Aug 2022

Last updated on: Aug 22, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आगामी 24 अगस्त को कुल्लू के ऐतिहासिक दशहरा मैदान ढालपुर में राज्य स्तरीय हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा प्रगतिशील हिमाचल समारोहों के मुख्य अतिथि होंगे। इस संबंध में आवश्यक तैयारियों को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे ढालपुर मैदान पहुंचेंगे और सबसे पहले हिमाचल तब और अब थीम पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे।मुख्यमंत्री इस अवसर पर पात्र महिला लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी वितरित करेंगे। इससे पूर्व वह प्रदेश के विभिन्न जिलों की गृहिणी सुविधा योजना लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। 

समूचे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में एलईडी के माध्यम से लोग देख सकेंगे। सभी जिलों के योजना के लाभार्थी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। ढालपुर मैदान में कार्यक्रम की लाईव वीडियो कान्फ्रेंसिग के लिये तीन एलईडी स्क्रीनें स्थापित की जा रही हैं।आशुतोष गर्ग ने कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि समारोह में पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित 15 हजार के करीब विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के कम से कम पांच हजार लाभार्थी ढालपुर मैदान पहुंचेंगे। 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, जीरो बिजली बिल के उपभोक्ता, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के लाभार्थियों को संबंधित विभागों के माध्यम से ढालपुर मैदान आने के लिये प्रेरित करने को कहा गया है। 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, आशा, महिला व युवक मण्डल, स्वयं सहायता समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी समारोह में आने की अपील की गई है।जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों को बैठने के लिये उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।इसके उपरांत सांयकाल मुख्यमंत्री कुल्लू में एक अन्य कार्यक्रम ‘एक शाम कर्मचारियों के नाम’ में शामिल होंगे।

 

Tags: DC Kullu , Deputy Commissioner , Kullu , Ashutosh Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD