Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

कांगड़ा जिले में भांग-अफीम की खेती नष्ट करने को चलेगा महाअभियान

27 मई को छोटा भंगाल क्षेत्र से होगी पहले चरण की शुरुआत, 25-26 को अभियान पूर्व जन जागरूकता के लिए पंचायतों में विशेष कार्यक्रम

Himachal Pradesh, Himachal, Kullu, DC Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 May 2023

Last updated on: May 15, 2023, 00:00 IST

कांगड़ा जिला प्रशासन नशा निवारण मुहिम के तहत जिले में जनभागीदारी से भांग व अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए एक महीने का महाअभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत 27 मई को कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल क्षेत्र से होगी। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी आज (सोमवार) इस महाअभियान की रूपरेखा पर विचार विमर्श के लिए बुलाई बैठक के उपरांत दी।

उन्होंने बताया कि महाअभियान की शुरुआत से पूर्व 25 मई को छोटा भंगाल क्षेत्र में जन जागरूकता के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान नशा निवारण रैली, व्याख्यान समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों को महाभियान से जुड़ने को प्रोत्साहित किया जाएगा। 26 मई को क्षेत्र की सभी 7 पंचायतों में गठित नशा निवारण समितियों की बैठकें होंगी, जिनमें 27 से आरंभ हो रहे अभियान के लिए क्षेत्रवार संपूर्ण प्लान पर चर्चा होगी। 

इन बैठकों में क्षेत्र में नशे की समस्या तथा पंचायतवार भांग व अफीम की खेती के स्थलों की पहचान और उसके अनुरूप उन्हें नष्ट करने की योजना बनाई जाएगी। 27 मई को भांग उखाड़ो अभियान की विधिवत शुरुआत होगी।

दो चरण में चलेगा महाअभियान

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यह महाअभियान जिले में दो चरण में 27 मई से 26 जून तक चलेगा। इसमें पहले चरण में 27 मई से 10 जून तक मुलथान तहसील की 7 पंचायतों में जन सहयोग से भांग व अफीम के पौधों को उखाड़ने और नष्ट करने के लिए एकीकृत प्रयास किए जाएंगे। उसके उपरांत जिले के अन्य हिस्सों में यह अभियान चलेगा। 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर महाअभियान को दूसरा व अंतिम चरण संपन्न होगा।

बता दें, इस महाअभियान की शुरुआत बड़ा भंगाल क्षेत्र से करने की बड़ी वजह वहां का मौसम है, जो इस प्रकार की खेती के लिए अनुकूल रहता है। वहां इन पौधों की वृद्धि ज्यादा जल्दी होती है। ऐसे में शुरुआत में ही उन्हें उखाड़कर नष्ट करना कमलेश आसान तथा युक्ति संगत है।

पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन

जिलाधीश ने कहा कि इस महाअभियान के सफल संचालन के लिए पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। प्रशासन, पुलिस तथा अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ साथ इन समितियों में पंचायती राज संस्थाओं, महिला व युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संस्थाओं, एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों समेत समाज के हर तबके की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसे लेकर संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।

 खेल गतिविधियों का भी होगा समायोजन

उन्होंने कहा कि नशा निवारण मुहिम के तहत भांग उखाड़ो महाअभियान में ग्रामीण खेल गतिविधियों का समायोजन भी होगा, ताकि युवाओं और महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ साथ नशा निवारण का संदेश घर घर पहुंचे। तहसील स्तर पर महिलाओं, युवाओं के लिए कबड्डी, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 

तहसील स्तर पर रहे विजेता उपमंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा वहां जीतने वालों को जिला स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। फाइनल विजेताओं को 26 जून को आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे। 

भांग-अफीम खेती एरिया की मैपिंग को होगा ड्रोन का इस्तेमाल

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जिले में भांग-अफीम की खेती के एरिया की मैपिंग को ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन से मैपिंग करके उन इलाकों के लिए विशेष योजना के अनुरूप कार्य होगा। उन्होंने लोगों से भांग-अफीम की खेती की सूचना पुलिस व प्रशासन से साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर, डीएफओ पालमपुर डॉ. नितिन पाटिल, बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल,  जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, रेंज वन अधिकारी बैजनाथ आदित्य सिंह, रेंज वन अधिकारी वाइल्ड लाइफ बीड़ पवन कुमार, संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधान दुर्गेश, चंद्रमणी, गुड्डी देवी, शालु देवी, रक्षा  देवी सहित अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न पंचायतों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Pradesh , Himachal , Kullu , DC Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD