Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कसोल में किया जाएगा मूलभूत सुविधाओं का सृजन : आशुतोष गर्ग

विशेष क्षेत्र प्राधिकरण मनीकरण की बैठक आयोजित

DC Kullu, Himachal Pradesh, Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (साडा) मनीकरण-कसोल में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का तेजी के साथ सृजन किया जा रहा है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष साडा आशुतोष गर्ग ने इस संबंध में उनके कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस लिये जरूरी है कि इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि कसोल में 15 कियोस्क के निर्माण का कार्य चला है जिससे एक अच्छी मार्किट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ सड़क व पार्किंग स्थल में पेवर विछाने, पार्किंग स्थल के साथ क्रेट वायर व प्रोटेक्शन दीवार लगाने, देवता पार्क व नेचर पार्क कसोल में पेटिंग का कार्य, शॉपिंग कम्पलेक्स के समीप गेट का निर्माण कार्य, पार्किंग के समीप गेट नम्बर दो का निर्माण, नेचार पार्क कसाले की चार दिवारी में पेंटिग का कार्य तथा मुख्य स्थलों पर सांकेतिक व जागरूकता बोर्ड लगाने जैसे कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके लिये एक करोड़ 6 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है और वन विभाग को कार्यां को जल्द करने के लिये आवश्यक निर्देश दिये गए है।

उपायुक्त ने कहा कि साडा क्षेत्र जैलानाला से कसोल तक सड़क को चौड़ा करने के लिये लोक निर्माण विभाग को जल्द कारवाई करने को कहा गया है। जैलानाल पुल के समीप जब सड़क बाईपास हो जाएगी तो उस जगह पर पार्किंग व शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। बस अड्डा मनीकर्ण में छोटी व बड़ी गाड़ियों को व्यवस्थित ढंग से पार्क करने के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम को निर्देश जारी किये गये। 

ग्राम पंचायत मनीकर्ण व कसोल को साडा के तहत कूड़ा कचरा निपटान व इसके परिवहन के लिये वाहन का मनीकरण से रांगड़ी तक दोनों पंचायतों को साड़ा द्वारा हर महीने इस कार्य के लिये प्रत्येक को 20 हजार की राशि प्रदान की जा रही है।आशुतोष गर्ग ने कहा कि साडा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा 35 लाख रुपये के विभिन्न कार्य करवाएं जाएंगे। इसकेे लिये धनराशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों में ब्रेस्ट वॉल का निर्माण, आरसीसी हुम पाईप का विस्तार कार्य, यू शेप ड्रेन का निर्माण, विटुमिन कंकरीट बिछाने का कार्य तथा वन्य जीवन विभाग के भवन का पुनःनिर्माण कार्य शामिल हैं। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को इन सभी कार्यों को जल्द से पूरा करवाने को कहा। होटल संध्या से ग्रीन हाउस की ओर पेवर रास्ता व निकासी नाली हेतु अढ़ाई लाख रुपये की राशि जारी की गई है। 

मनीकरण बस अड्डा में पेवर फलोरिंग केक लिये 40 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। मामले में कार्यवाही की जा रही है। मुख्य सड़क कसोल से सी हिमालय तक पेवर रास्ता के निर्माण के लिये सवा चार लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।स्थानीय लोगों व होटल एसोसियेशन के आग्रह पर सुमा रोपा, हुरलूधार, मनीकरर्ण व कसोल में कुछ जगहों को चौड़ा करने के लिये संस्तुति प्रदान की गई। कसोल बैरियर पर स्वचालित बूम बेरियर के निर्माण 45 लाख के प्राक्कलन के विरूद्ध 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। कसोल में सड़क के किनारे फुटपाथ बनाने के लिये 8.20 लाख रुपये जारी किये गए हैं। ठोस अपविष्ट प्रबंधन के लिये उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत से जल्द से कचरा संयंत्र स्थापित करने को कहा।

उपायुक्त ने कहा कसोल में हाई मास्ट लाईट स्थापित की जाएगी ताकि स्थानीय लोगों व सैलानियों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके लिये जगह-जगह पर सीसीटीवी स्थापित किये जाएंगे। हालांकि सीसीटीवी कैमरे पहले ही क्षेत्र में अनेक जगहों पर लगाए गए हैं।

स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बैठक में अनेक बिंदुओं पर बहुमूल्य सुझाव दिये।

इससे पूर्व नगर नियोजन अधिकारी रासिक शर्मा ने साडा की पिछली बैठक में लिये गये निर्णयों पर कृत कारवाई से अवगत करवाया। उन्होंने सदस्यों को अवगत करवाया कि साडज्ञ मनीकरण शुल्क बैरियर से 27 जुलाई 2021 से अभी तक कुल एक करोड़ 72 लाख रुपये की आमद हुई है जिसमें से एक करोड़ 38 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे हैं जबकि लगभग 34 लाख रुपये की राशि साडा के पास उपलब्ध है।बैठक में साडा के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

        

      

 

Tags: DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD