Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

रेडक्रॉस मेले में सजेंगे 45 स्टॉल : डीसी आशुतोष गर्ग

खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मुख्य आकर्षण

Santosh Garg, DC Kullu, Himachal Pradesh, Himachal Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आगामी 29 जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय रेडक्रॉस मेले में विभिन्न विभागों, स्कूलों व स्वयं सहायता समूहो के 45 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला के पारम्परिक व स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी इनमें शामिल किये गए हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर खाने-पीने की अलग-अलग चीजें उपलब्ध हो सके। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज मेले की तैयारियों के संबंध में जिला अधिकारियों के साथ बैठक की।

आशुतोष गर्ग ने कहा कि 29 जून को प्रातः 10.30 बजे राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर भुंतर में महिलाओं के लिये समेकित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वह ढालपुर मैदान के समीप पुलिस मुख्यालय पार्क में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। वह प्रदर्शनियों का भ्रमण भी करेंगे। उपायुक्त ने प्रदर्शनियों में संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने को कहा है। 

राज्यपाल मेले के अवसर पर स्मारिका का विमोचन भी करेंगे। वह रेडक्रॉस की दो एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी करेंगे। रेडक्रॉस में दान करने वाले व्यक्तियों को राज्यपाल सम्मानित भी करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि पहले दिन ढालपुर मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिये म्यूजिकल चेयर रेस व रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताएं भी इसी दिन शुरू होंगी। मेले के दूसरे दिन 30 जून को महिलाओं के लिये म्यूजिकल चेयर रेस, रस्सा-कस्सी व मटका फोड़ प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। 

देवसदन में विभिन्न बीमारियों की जागरूकता बारे सत्र का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के लिये डिजिटल लिटरेसी पर सत्र का आयोजन होगा जिसमें बैंक के अधिकारी लोगों को साइबर अपराध व धोखा-धड़ी से बचने के उपाय बताएंगे। आशुतोष गर्ग ने कहा कि मेले के अंतिम दिन पहली जुलाई को वरिष्ठ नागरिकों के लिये डेढ़ किलोमीटर की वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग एक सौ प्रतिभागी भाग लेंगे। 

इनके लिये प्रतिभागी प्रमाण पत्र के अलावा विजेताओं को आकर्षक इनाम भी दिये जाएंगे। बेबी शो, मेंहदी व रंगोली तथा चैस प्रतियोगिताएं इसी दिन होंगी। महिलाओं के कुछ अंतिम मुकावले भी इसी दिन करवाएं जाएंगे। जिला के पारम्परिक परिधानों के प्रदर्शन के लिये फैशन शो ‘मेरी झूरिये’ लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने कहा कि समापन समारोह के अवसर पर हि.प्र. अस्पताल अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर मुख्य अतिथि होंगी। पुरस्कार वितरण भी इसी दिन होगा।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त शीशपाल नेगी ने किया। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकैक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीरा लाल, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर, पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक पामा छेरिंग व सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी वी.के. मोदगिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।  

 

Tags: Santosh Garg , DC Kullu , Himachal Pradesh , Himachal Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD