शिक्षा मंत्री ने मिड डे मील मामले संबधी सीईओ से 15 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ , 10 Jul 2014
Last updated on: Jul 10, 2014, 00:00 IST
जांलधर जिलें के स्कूल में मिड डे मील में माता पिता द्वारा की शिकायत संबधी मीडिया के कुछ हिस्से में आई रिपोर्टो पर कठोर नोटिस लेते हुये शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने जांलधर के मंडल शिक्षा अधिकारी (सीईओ)से 15 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी हैं। आज यहां जारी प्रैस बयान द्वारा शिक्षा मंत्री ने बताया कि बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलो बच्चों को मिड डे मील में बढिया स्तर का खाना देने के लिए वचनबद्ध हें ओर इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मंडल शिक्षा अधिकारी 15 जुलाई तक मिड डे मील संबधी रिपोर्ट मांगी हैँ व जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी को छोड़ा नही जाएगा।