Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

बेअदबी की घटना बेहद दर्दनाक थी और इस मामले में कांग्रेस द्वारा राजनीति करना निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल

कांग्रेस की ‘कोविड की लड़ाई’ लड़ने के बजाय ‘ कुर्सी की लड़ाई’ में लिप्त होने के लिए फटकार लगाई

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Kharar, Kharar News, Prem Singh Chandumajra, Dr Daljit Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 02 Jun 2021

Last updated on: Jun 02, 2021, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि बेअदबी की घटनाएं बेहद दर्दनाक हैं तथा इस संवेदनशील मुददे पर पिछले चार से कांग्रेस द्वारा राजनीति करने के लिए निंदा की। सरदार बादल ने कहा कि वे वादा करते हैं कि एक बार शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनते ही  इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष ने यहां पार्टी नेता रंजीत सिंह गिल द्वारा खोले 25 बेड के कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन करने पहंुचे थे। सरदार गिल ने ने खुलासा किया कि यह सेंटर वातानुकूलित सुविधा और कन्संट्रेटर से लैस हैं तथा कोविड मरीजों को यहां मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।इस अवसर पर सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा बेअदबी के मुददे पर न्याय सुनिश्चित करने के लिए भरोसा नही किया जा सकता। उन्होने कहा कि जब बेअदबी हुई तो शिरोमणी अकाली दल के नेतृत्व वाली सरकार ने जांच शुरू की थी, लेकिन कांग्रेस के साथ साथ स्वयंभू नेताओं ने यह जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। उन्होने कहा कि‘ शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनते ही इस मामले को कांग्रेस ने सीबीआई से वापिस ले लिया लेकिन चार साल तक इस मामले को सुलझाने में असफल रही ।

बेअदबी पर राजनीति कर रहे स्वयंभू संगठनों के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा कि ‘  मैं बलजीत सिंह दादूवाल जैसे व्यक्तियों से पूछना चाहता हूं कि वह हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष कैसे बने। अब भी भाजपा सरकार ने दादूवाल के कहने पर हरियाणा कमेटी में सदस्य मनोनीत किए हैं।पंजाब की स्थिति के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि ‘कोविड की लड़ाई’ लड़ने के बजाय , सरकार ‘ कुर्सी की लड़ाई’ लड़ रही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी लापता हो गए हैं यां दिल्ली की ओर रवाना हो गए हैं। ‘अगर और कुछ नही कांग्रेस सरकार को संकट की  घड़ी में इस तरह की लड़ाई को छोड़  देना चाहिए था’। कांग्रेस सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में दवाओं की कालाबाजारी रोकने में असफल रहने के लिए कांग्रेस सरकार की निंदा की।  सरकार ब्लाॅक स्तर पर कोविड केंद्र खोलने में विफल रही है तथा सीधे निर्माताओं से सीधे वैक्सीन खरीदने से इंकार कर दिया है’।सरदार बादल ने शिरोमणी अकाली दल के कार्यों के बारे में बोलते हुए कहा कि ‘ हमने गरीब से गरीब लोगों तक पहुंचने की कोशिश की है’। हमने 35 हलकों में 325 आक्सीजन कन्संट्रेटर सेवा शुरू की  हैं।  हमने 15 कोविड केंद्र खोले हैं तथा 35 हलकों में ‘लंगर सेवा ’ शुरू की है’।सरदार बादल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे सफाई कर्मियों को तुरंत बातचीत के लिए बुला लें और उननी सेवाओं को नियमित करें ताकि उनकी हड़ताल समाप्त की जा सके। उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ने ‘ सफाई कर्मियों की सेवाएं नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। उन्होने कहा कि कामगारों  की शिकायतों का समाधान करना चाहिए नही तो महामारी के संकट के खतरे को ध्यान में रखते हुए बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Kharar , Kharar News , Prem Singh Chandumajra , Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD