Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

पंजाब के मुख्यमंत्री की राज्यपाल के साथ जुबानी जंग बेवजह : दलजीत सिंह चीमा

Dr Daljit Singh Cheema, Shiromani Akali Dal Punjab, SAD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2023

Last updated on: Jun 12, 2023, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने सोमवार को कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और केंद्र सरकार के साथ टकराव की नीति और असंवैधानिक आचरण से राज्य को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है। यहां जारी एक बयान में अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि इसका मुख्यमंत्री संवैधानिक नियमों के अनुसार काम नहीं कर रहा और पंजाबियों की जरूरतों को पूरा करने के बजाय राज्यपाल के साथ जुबानी जंग में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान कि मुख्यमंत्री ने उनके 10 पत्रों की परवाह नहीं की, यह बताता है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तहत राज्य किस तरह से चलाया जा रहा है। यह कहते हुए कि पंजाब मुख्यमंत्री के अनुचित व्यवहार के कारण पीड़ित है, चीमा ने कहा, "भले ही समय की जरूरत ज्यादा धन जुटाने की है, मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से राज्य का बकाया जारी करवाने में भी असमर्थ हैं।"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) की राशि जारी करने की मांग केंद्र के समक्ष उठाने में विफल रहे हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से लगभग 800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। चीमा ने कहा, मुख्यमंत्री ने केंद्र के मानदंडों के खिलाफ जाकर आम आदमी क्लीनिक बनाने पर जोर दिया, जिसके परिणामस्वरूप एनएचएम ने इसे धन देने से इनकार कर दिया। 

अब जब स्वास्थ्य क्षेत्र चरमराने की कगार पर है, तो आप सरकार ने प्राथमिक और ग्रामीण औषधालयों से डॉक्टरों और कर्मचारियों का तबादला आम आदमी क्लीनिक में कर दिया है। अकाली नेता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री 750 करोड़ रुपये के विज्ञापन के साथ सस्ते प्रचार पर निर्भर हैं।

 

Tags: Dr Daljit Singh Cheema , Shiromani Akali Dal Punjab , SAD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD