Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Dr Daljit Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 26 May 2024

Last updated on: May 26, 2024, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पंजाब में चुनाव प्रचार कर रही सभी राष्ट्रीय पार्टियों से पंजाब के नदी जल, राजधानी चंडीगढ़ पर राज्य का अधिकार, एमएसपी को कानून बनाना, किसानों का कानूनी अधिकार, और बंदी सिंहों की रिहाई पर अपना रूख स्पष्ट करने के लिए कहा है।

अकाली दल अध्यक्ष ने यहां कादियां, कलानौर (डेरा बाबा नानक), गुरदासपुर और बटाला में विशाल उत्साहपूर्ण रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी(आप), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शीर्ष लीडरशीप को बताना चाहिए कि क्या वे पंजाब का पक्ष लेंगें और राजस्थान को राज्य का आधा पानी देने के मनमाने फैसले को वापिस करने की मांग करेंगें। 

उन्होने कहा,‘‘ नेताओं को यह भी स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि वे चाहते हैं वे घोषणा करें  कि  वे चंडीगढ़ पंजाब में स्थानांतरित हो जाए ओर उन्हे हरियाणा यां दिल्ली जाने के बाद अपने बयान से पीछे नही हटेंगें। इसी तरह उन्हे एमएसपी को किसानों का कानूनी अधिकार बनाने का समर्थन करना चाहिए और घोषणा करनी चाहिए कि वे उन सभी बंदी सिंहों की रिहाई के पक्ष में हैं जो अपनी आजीवन कारावासकी सजा पूरी कर लेने के बावजूद जेल में बंद हैं।’’

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यदि राष्ट्रीय पार्टियों के नेता इन सभी मुददों पर पंजाब का पक्ष लेने में असमर्थ हैं तो उन्हे राज्य में वोट मांगने का कोई अधिकार नही है। उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल पंजाब के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा और सभी लंबित मुददों के उचित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा के बारे में बोलते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ जब आप अगले महीने इसी दिन वोट डालने जाएंगें तो आप सभी 1 जून 1984 को याद रखना । आप सभी जानते हैं कि उसी दिन इंदिरा गांधी ने श्री दरबार साहिब पर टैंकों और तोपों से हमला किया था और श्री अकाल तख्त साहिब को तबाह कर दिया था और जो बात आप नही जानते हैं वह है कांग्रेसी उम्मीदवार के पिता-संतोख सिंह रंधावा ने इस जघन्य कृत्य के लिए इंदिरा गांधी को बधाई दी थी और यहां तक कहा था कि यह पहले किया जाना चाहिए था।  

उन्होने कहा कि रंधावा परिवार से उनके सिख विरोधी कृत्यों के लिए ‘हिसाब’ लेने का समय आ गया है।’’सरदार बादल ने यह भी बताया कि कैसे भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने सिख संस्थानों को कमजोर कर दिया और यहां तक कि तख्त श्री हजूर साहिब और श्री पटना साहिब का नियंत्रण भी आरएसएस को सौंप दिया है। उन्होने कहा कि जो काम अंग्रेजों ने नही किया, वह केंद्र सरकार ने किया है, उन्होने शिरोमणी कमेटी को तोड़कर हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी का गठन किया है।

सरदार बादल ने कहा कि इसी तरह आम आदमी पार्टी ने किसानों को फसलों की तबाही के लिए मुआवजा देने से इंकार कर दिया और वंचित वर्गों को शगुन योजना, एससी छात्रवृत्ति और लड़कियों के लिए मुफ्त साइकिल जैसे सामाजिक भलाई लाभों से वंचित करके किसानों और समाज के गरीब वर्गों को बेहद दुख पहुंचाया है।

गुरदासपुर से शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार डा.दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि कैसे राष्ट्रीय पार्टियों ने संसदीय चुनावों में बहस के स्तर को इस हद तक गिरा दिया कि चुनाव आयोग को उनकी निंदा करने के लिए  मजबूर होना पड़ा है। उन्होने कहा कि अकाली दल विकास, शांति और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए अपने ट्रैक रिकार्ड पर चुनाव लड़ रहा है और वह इन आदर्शों का पालन करना जारी रखेगा।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ गुरइकबाल सिंह माहल, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, लखवीर सिंह लोधीनंगल, बाबा बुद्ध सिंह निक्के घुम्मण आले, रमनदीप सिंह संधू, नरेश महाजन, गुरप्रताप सिंह कुशालपुर भी मीटिंगों में मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Dr Daljit Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD