Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्की की 100 प्रतिशत खरीद यकीनी बनाएं- जत्थेदार तोता सिंह

मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रूपये तय करने की, की मांग

जत्थेदार तोता सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 25 Jun 2014

Last updated on: Jun 25, 2014, 00:00 IST

पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने पंजाब में धान के बदल के रूप में की जा रही मक्की की फसल की 100 प्रतिशत खरीद न्यूनतम खरीद मूल्य पर यकीनी बनाने के लिए केन्द्र से मांग की है। उन्होने कहा कि पंजाब के किसानों को रिवायती फसली चक्र से बाहर निकालने के लिए ऐसा करना समय की मुख्य आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होने केन्द्र से मांग की है कि मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1815 रूपये प्रति किवटल तय किया जाए।जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि पंजाब में इस वर्ष दो लाख हैक्टेयर से अधिक मक्की की बिजाई की जा रही है जो पिछले साल से दुगुनी हेै उन्होने कहा कि अगर राज्य में राष्ट्रीय कृषि विभिंनता के कार्यक्रम को बढिय़ा ढंग से लागू करना है तो मक्की की 100 प्रतिशत खरीद को समर्थन मूल्य पर यकीनी बनाने के लिए केन्द्र से मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में यह मुददा बलपूर्वक उठाया जाएगा।मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में  मक्की की कृषि उत्साहित करने के लिए जहां बीज 50 प्रतिशत सबसिडी पर दिये जा रहे है वहां दो मक्की सुखाने के दो प्लांट होशियारपुर व नवांशहर में 16 करोड़ की लागत से किसानों के लिए लगाए गये है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खादों कीटनाशकों व नीदननाशकों क ी गुणवत्ता को टैस्ट करने के लिए  मोबाईल लैव स्थापित किये जाएगें ताकि जाली उत्पादों को नकेल डाली जा सके। इस संबधी स्वीकृति देते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि मोबायल लैब मौके पर ही दुकानदारों व किसानों की मौजूदगी में सैंपल लेकर मौके पर ही जिससे दोनों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बढिय़ा विश्व गुणात्मक  लैबों का शीघ्र प्रंबंध करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी को कहा। जत्थेदार तोता सिंह ने इस साल मानसून कम रहने की संभावना के मद्देनजऱ किसी भी मुश्किल स्थिति का सामना करने के लिए हर जिले की पूरी विस्तार से रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जारी किये।स अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि इस सीजन दौरान राज्य में दो लाख हैक्टेयर रकबे में धान की सीधी बीजाई की जा रही है जो गत वर्ष से 4 गुणा अधिक है। उन्होने साथ ही अधिकारियों को कहा कि आगामी सीजन में किसानों द्वारा धान की बीजी जा रही भिन्न भिन्ने किस्म के रकबे व संभावित उत्पादन की पूरी रिपोर्ट जिलाबार तैयार करके मुख्य कार्यालय को भेजी जाए ताकि सभी किस्मों के खरीद के पहले से ही प्रंबंध किये जा सके।

इस से पहले वित कमीशनर कम प्रमुख सचिव कृषि विभाग श्री सुरेश कुमार ने कहा कि हर जिले के आगाओं प्लान समय रहते मुख्य कार्यालय में पहुंचने को यकीनी बनाया जाए ताकि सरकार राज्य में कृषि विकास के लिए ठोस नीतिया बना सके। इस अवसर पर उन्होने जिला अधिकारियों को चेतावनी देते कहा कि कोई जाली रिपोर्ट मुख्य कार्यालय को ना भेजी जाए जिसके लिए बाद में उन्हें पछताना पड़े। इसके साथ ही उन्होने कहा कि सरकार द्वारा दी जाने वाली सबसिडीयां असल लाभपात्रियों को दी जाए यदि कोई जाली केस सामने आया तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी। उन्होने कहा शीघ्र ही उच्च अधिकारियों द्वारा जिलों के दौरे किये जाएगें व जिलों के समूचे रिकार्ड की चैकिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त टीमों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर उनके साथ सीधा तालमेल बनाकर सरकार द्वारा मिलती सुविधाओं संबधी जानकारी ली जाएगी।इस अवसर पर अन्य के अधिकारी विभाग के अतिरिक्त सचिव स. दलजीत सिंह निदेशक डा. मंगल सिंह संधू,विभाग के अतिरिक्त निदेशक व समूह जिला मुख्य कृषि अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: tota singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD