Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पंजाब सरकार की पशुओं के नस्ल सुधार और दी जा रही सुविधाओं से राज्य दूध उत्पादन में देश में अग्रणी: जत्थेदार तोता सिंह

पंजाब सरकार ने देसी नस्ल की गायों, मुर्रा और नीली रावी नस्ल की भैंसें की नस्ल सुधार के विशेष प्रयास किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहब , 10 Jan 2016

Last updated on: Jan 10, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से पशुओं की नस्ल सुधार और पशु पालकों को पशुओं  के इलाज सहित दी जा रही अन्य सुविधाओं के परिणामस्वरूप राज्य में दूध उत्पादन में खासी वृद्धि हुई है और पंजाब में दूध की प्रति व्यक्ति उपलबद्धता 923 ग्राम है। जिसके फलस्वरूप दूध उत्पादन के क्षेत्र में पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन गया है। यह विचार पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह स्टेडियम में चल रही आठवीं राष्ट्रीय पशुधन चैपियनशिप और एक्सपो 2016 के  तीसरे दिन समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में भाग लेते हुए विशाल जनसमुह को संबोधन में रखे हैं।कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्य मंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल की दूरदर्शिता का परिणाम है कि पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन की सरकार पशुओं के नस्ल सुधार की ओर विशेष ध्यान दे रही है जिससे दूध उत्पादन में ज्यादा से ज्यादा विस्तार कर पशु पालकों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गोकुल मिशन के अंतर्गत देसी नस्ल की गाय पालन प्रति लोगों को उत्साहित कर रही है और इसलिए सरकार की तरफ से पशु पालकों को डेयरी फार्म स्थापित करने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। पंजाब सरकार और पशु पालकों की मेहनत का ही निष्कर्ष है कि पंजाब देश के दूध उत्पादन में अपना 8 प्रतिशत योगदान दे रहा है। इस राष्ट्रीय पशुधन चैपियनशिप में भाग लेने वाले पशु पालकों, किसानों और मेला देखने वाले आम लोगों में बढिय़ा नस्ल के पशु पालन के संबंध में उत्साह बढ़ेगा। पंजाब सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए इनाम विजेता पशु पालकों को दिए जा रहे हैं।

समागम को संबोधन करते हुए पूर्व सांसद बीबी परमजीत कौर गुलशन ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राष्ट्रीय पशुधन चैपियनशिप और प्रदर्शनियों का आयोजन करने से किसानों और पशु पालकों के ज्ञान में अथाह वृद्धि होगी और उन्हें डेयरी और कृषि व्यवसाय में नयी तकनीक और खोज की जानकारी मिलेगी। उन्होंने किसान महिलाओं से अपील की है कि वह सहायक व्यवसायों की प्रफुल्लता के लिए अपना योगदान दे। जिससे वे आर्थिक तौर पर मजबूत होंगी।पशु पालन विभग के डायरेक्टर डा. एच. एस. संधा ने बताया कि कल तक पशु पालकों की रजिस्ट्रेशन 10 हजार तक पहुँचने की उम्मीद है और रोजाना हजारों लोग मेले में लगी प्रदर्शनियाँ और विभिन्न नस्लों के पशुआं को देखने में भारी रुचि दिखा रहे हैं। लोगों के  लिए अंतर राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी जिसमें कृषि और पशु पालन से सम्बन्धित स्टाल लगे हैं का खास प्रबंध किया गया है। रोजाना कृषि और पशु पालन संबंधी दो दो सेमिनार भी करवाए जाते हैं। पहली बार मेले में शामिल किये गए पोलो के मैचों का 20 हजार से अधिक लोग आनंद ले चुके  हैं।समारोह में श्री जसकिरण सिंह डिप्टी कमिशनर, जत्थेदार श्री हीरा सिंह चड़ेवान, श्री सुखविन्दर सिंह दातेवाल, श्री गुरविन्दर सिंह, श्री हरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के  अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD