Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अर्जेन्टाइना व उरूग्वे के किसानों द्वारा कृषि मंत्री से मुलाकात

धान की खरीद के लिए प्रबंध स पूर्ण, पहली अक्तूबर से होगी सरकारी खरीद आरंभ:जत्थेदार तोता सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Sep 2016

Last updated on: Sep 21, 2016, 00:00 IST

आज यहां किसान भवन में अर्जेनटाइना व उरूग्वे के विकासमयी किसानों के एक शिष्टमंडल ने कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की मौजूदगी में कृहिष विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ विशेष मुलाकात की।कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने शिष्टमंडल के साथ हुए विचार विमर्श संबंधी जानकारी देते बताया कि अर्जेन्टाइना व उरूग्वे के किसान पंजाब की कृषि तकनीकों तथा किसानों को दी जाती सुविधाओं से बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भूगौलिक स्थिति भी भारत के साथ काफी मिलती जुलती है। विदेशी िकसान शिष्टमंडल ने जत्थेदार तोता सिंह को बताया कि भारत की तरह ही उनके देशों में भी विभिन्न तरह की मिट्टी तथा वातावरण है जिस कारण कई फसलों की बुआई की जाती है।पंजाब में किसानों को दी जाती सुविधाओं संबंधी कृषि मंत्री ने विदेशी शिष्टमंडल  को बताया कि पंजाब में किसानों को प्रत्येक वर्ष 6हज़ार करोड़ रूपए से अधिक की नि:शुल्क बिजली दी जाती है जिस संबंधी जानकर विदेशी शिष्टमंडल ने पंजाब सरकार द्वारा कृषि के लिए किए जा रह प्रयासों की भरपूर सराहना की। इसके अतिरिक्त जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि पंजाब देश के कुल क्षेत्रफल का केवल डेढ़ प्रतिशत हिस्सा ही है जबकि पूरे देश के अन्न भंडार में कुल 40 फीसदी से अधिक योगदान पंजाब के किसानों द्वारा डाला जाता है।

जत्थेदार तोता सिंह ने आगे बताया कि देश में अधिकतर फसलों की खरीद के लिए सरकार द्वारा कम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाता है जबकि अधिकार विदेशों में ऐसे कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिलती, जिस कारण वहां के किसानों को अपनी उपज खुली मंडी में अधिक कम मूल्य पर बेचनी पड़ती है उन्होंने विदेश शिष्टमंडल को बताया कि पंजाब में अनाज खरीद प्रबंध ऐसे स्थापित किए गए हैं कि किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने के लिए पांच किलोमीटर के दायरे से अधिक की दूरी तय नहीं करनी पड़ती।बाद में अलग तौर पर जत्थेदार तोता सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये बताया कि पंजाब सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू हो जायेगी जिसके लिए प्रबंध मुक्कमल कर लिये गये हैं। उन्होंने किसानों को अपील भी की कि मंडियों में सूखी फसल लेकर आयें और किसी को भी कोई मुश्किल नही आने दी जायेगी। कृषि मंत्री ने साथ ही बताया कि इस वर्ष 10.7 मिलीयन टन गेंहू की खरीद सरकार ने सिर्फ 15 दिनों में पूरी कर ली थी और धान की खरीद भी सुचारू ढंग से पूर्ण की जायेगी। विदेशों से आये किसानों के प्रतिनिधिमंडल का एक यादगारी फोटो भेंट करके सम्मानित भी किया। इस अवसर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि श्री एन एस कलसी, डायरैक्टर कृषि जसबीर सिंह बैंस और निदेशक बागबानी डॉ. गुरकंवल सिंह भी उपस्थित थे। 

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD