Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

विकासमयी किसानों को सम्मानित किया किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2016

विकासमयी किसानों को सम्मानित करना प्रशंसनीय प्रयत्न है जिससे अन्य किसानों का भी हौंसला बढ़ता है। एक निजी न्यूज़ चैनल द्वारा करवाए गए एक सम्मान समारोह में इस बात का प्रगटावा करते हुए पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि सम्मानित होने वाले किसानों ने मिसाल पैदा की है कि किस प्रकार विपरीत स्थितियों में सफलता हासिल करके अपनी जीत प्राप्त की। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि राज्य के किसानों को उनकी कड़ी मेहनत के कारण मिली सफलता को सम्मान मिल रहा है।कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि में होने वाला खर्चा कई सौ गुण बढऩे के कारण देश के किसानों को उच्च स्तर पर नुकसान सहना पड़ रहा है जबकि फसलों की कीमत खर्चे के मुताबिक बहुत कम है इसलिए जरूरी हो गया है कि केन्द्र सरकार ऐसी योजनाएं बनाएं जिससे कृषि पर होने वाले खर्चे के अनुसार ही फसलों की कीमत निश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विश्व का कोई देश किसानों और कृषि की सुरक्षा के बिना सफल नहीं हो सकता और जिन देशों ने केवल औद्योगिक विकास की ओर ध्यान दिया उनको बाद में गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ा है जिसकी मिसाल रूस है। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि स्वामी नॉथन रिपोर्ट को लागू किया जाए और कृषि  में आधुनिक तकनीकों को अपनाया जाए। 

समागम में पशु पालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन  मंत्री गुलज़ार सिंह रणीके ने कहा कि पहले देश में हरित क्रांति लाकर किसानों ने देश को विश्व स्तर पर खड़ा किया है और किसानों को उत्साहित करने के लिए यह सम्मान समारोह एक बहुत बड़ा प्रयास है जिससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाना आवश्यक है ताकि किसानों को उच्च स्तर पर उत्साहित किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में देश के केवल दो प्रतिशत पशु हैं जबकि पंजाब देश का दस प्रतिशत दूध पैदा करता है और प्रति व्यक्ति दूध की पैदावार में पंजाब सबसे आगे है। यह सब केवल विकासमयी किसानों की कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि फसली विभिन्नता अधीन किसानेां को पशु पालन व्यवसाय के साथ जोड़ कर उनका आर्थिक स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है और कृषि में होने वाले घाटे को सीमित किया जा सकता है।इस समारोह में फाजिल्का के विकासमयी किसान कर्मजीत कौर (किनू क्वीन), मोहाली के विकासमयी  दलविंदर सिंह, पटियाला के सिमरनजीत सिंह, अमृतसर  के जगमोहन सिंह, फिरोजपुर के बूटा सिंह, चंडीगढ़ के राहुल महाजन और जगदीप सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD