Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जत्थेदार तोता सिंह द्वारा एनआरआई कमिशन के नये कोर्ट रूम का उद्घाटन

कमिशन द्वारा 1324 शिकायतों में से 1125 का निपटारा, पंजाब सरकार एनआरआई पंजाबियों के हर प्रकार के मसले हल करने के लिए वचनबद्ध -जत्थेदार तोता सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2016

Last updated on: Nov 08, 2016, 00:00 IST

पंजाब के एनआरआई मामलों से संबंधित मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने आज ब्लॉक-ए, पंजाब सिविल सचिवालय-2 सैक्टर, 9 चंडीगढ़ में पंजाब राज्य कमिशन फॉर एनआरआईज़ के नये कोर्ट रूम का उद्घाटन किया। जत्थेदार तोता सिंह ने कमिशन एनआरआई पंजाबियों के हर प्रकार के मसलों को हल करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब संपूर्ण भारत में ऐसा राज्य है जिसने प्रवासी पंजाबियों की मुश्किलों को हल करने के लिए कमिशन का गठन किया है। उन्होंने कहा कि कमिशन के गठन होने से अबतक कमिशन के कार्यालय को एनआरआईज़ की 1324 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 1125 का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कमिशन द्वारा प्राप्त शिकायतों का निपटारा तुरंत किया जाता है और जरूरत अनुसार पुलिस या राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों को यह शिकायतें पड़ताल करने के लिए भेजी जाती हैं और जरूरत पडऩे पर इनको रिकार्ड सहित कमिशन कार्यालय में बुलाया जाता है और की जाने वाली जांच तुरंत बिना विलंब से करवाई जाती है। 

जत्थेदार तोता सिंह ने आगे बताया कि पंजाब सरकार ने विशेष प्रयास करते हुये पंजाब राज्य कमिशन फॉर एनआरआईज़ का गठन दिनांक 29 नवंबर, 2011 को पंजाब राज्य कमिशन फॉर एनआरआईज़ एक्ट 2011 द्वारा किया था जिसका मुख्य उद्धेश्य पंजाबी प्रवासी भारतीयों को दरपेश आती मुश्किलें जैसे कि जायदाद संबंधी, वैवाहिक, पैसों आदि संबंधी हल करना मुख्य प्राथमिकता थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस जांच के लिए पंजाब सरकार द्वारा आईजी रैंक के अधिकारी की देखरेख में एनआरआई विंग मोहाली में स्थापित किया गया है जिसके अधीन 5 एआईजी, डी एसपी तथा 15 एनआरआई पुलिस थाने हैं जोकि समयबद्ध इन्कवेरी करके कमिशन को रिपोर्ट करते हैं। इसी प्रकार माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब सरकार की विनती पर सिविल जज सीनियर डिवीज़न तथा अतिरिक्त जिला और सैशन जज स्तर की अदालतें जालंधर में स्थापित की गई है जोकि निरोल एनआरआई केसों को डील करती हैं। इस अवसर पर जस्टिस राकेश कुमार गर्ग, चेयरमैन एनआर कमिशन, सदस्य श्री अनिल कुमार शर्मा, आईपीएस सेवा निवृत, ऑनरेरी सदस्य श्री कर्ण सिंह घुम्मन, प्रधान सचिव प्रवासी भारतीय मामले विभाग श्री संजय कुमार और कमिशन के सचिव श्री सी सिब्बन उपस्थित थे। 

 

Tags: Tota Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD