Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

जम्मू कश्मीर व पंजाब, कृषि और बागबानी क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे: जत्थेदार तोता सिंह

जम्मू कश्मीर के किसान सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन चिब्ब ने पंजाब के कृषि मंत्री के साथ की मुलाकात

जम्मू कश्मीर व  पंजाब, कृषि और बागबानी क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे: जत्थेदार तोता सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2016

Last updated on: Aug 10, 2016, 00:00 IST

कृषि व बागबानी क्षेत्र में ओर बेहतर परिणामों के लिए पंजाब व जम्मू कश्मीर मिलकर कार्य करेंगे। यह बात पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने जम्मू कश्मीर के किसान सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन श्री दलजीत सिंह चिब्ब के साथ की गई मुलाकात उपरांत कही। आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय में दोनों नेताओं द्वारा की गई बेैठक दौरान दोनों राज्यों द्वारा किसानों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयत्नों और भविष्य की चुनौतियों को मिलकर दूर करने की रणनीति पर विचार किया। श्री चिब्ब ने कहा कि उनका यह दौरा कृषि क्षेत्र में देश का अग्रणीय राज्य बने पंजाब केे अनुभवों से सहायता लेना था। उन्होंने कहा कि पंजाब के कारण देश के अन्न भंडार सुरक्षित हुए हैं। 

बैठक दौरान श्री चिब्ब ने पंजाब सरकार द्वारा फसलों की खरीद की सुचारू प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता परंतु पंजाब में किसानेां को पूरा मूल्य मिलता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह जम्मू कश्मीर में सरकारी खरीद ना होने के कारण धान की खरीद 700 से 800 रूपए प्रति क्ंिवटल से भी कम हुई और उनकी इच्छा है कि वह पंजाब जैसा खरीद प्रबंध जम्मू कश्मीर में आरंभ करवा कर किसानों को उनकी फसलों का पूरा मूल्य दिलवा सकें। उन्होंने पंजाब में केन्द्रीय  एजेंसी एफ सी आई के अतिरिक्त राज्य की पांच एजेंसियों द्वारा की जाती खरीद प्रबंध की भी सराहना की। जत्थेदार तोता सिंह ने श्री चिब्ब को निमंत्रण पत्र दिया कि वह फसलों की खरीद  के समय पंजाब में आकर स्वयं प्रबंध देखें। श्री चिब्ब ने पंजाब सरकार द्वारा करतारपुर में  इजरॉयल की मदद से सब्जि़यों की पैदावार के लिए स्थापित किए आधुनिक केन्द्र व होशियारपुर में 

सिटरस  अस्टेट की स्थापना को किसानों के लिए फायदेमंद बताते हुए  यहां जम्मू कश्मीर के किसानों का दौरा करवाने की इच्छा व्यक्त की। 

जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को नि:शुल्क बिजली दी जा रही है और प्रत्येक वर्ष इसके बदले पंजाब सरकार लगभग 5500 करोड़ रूपए पावरकॉम को देती है जिससे किसानों की आर्थिकता में सुधार आया है। उन्होंने यह भी बताया कि अतिरिक्त ट्रैक्टरों की खरीद से बचने के लिए राज्य में सहकारी सोसाइटियों द्वारा लघु किसानों को किराए पर ट्रैक्टर मुहैया करवाए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने बागबानी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रबंधों की प्रशंसा भी की। उन्होंने श्री चिब्ब को निमंत्रण दिया कि दोनों राज्यों के किसानों का विचार-विमर्श कार्यक्रम रखकर एक दूसरे राज्य में कृषि व बागबानी के बेहतर प्रबंधों का लाभ उठाया जाए। 

उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना भी उनकी इस क्षेत्र में पूरी सहायता करेगा। श्री चिब्ब ने पंजाब के कृषि मंत्री को जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा करवाए जाने वाले किसान मेले के लिए भी न्यौता दिया। जत्थेदार तोता सिंह ने भी उनसे आग्रह किया कि वह अपने सफल किसानों के ग्रुप को पंजाब भेजें ताकि वह यहां आकर पंजाब के किसानों के साथ अपने अनुभव सांझे  करें। इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, निदेशक डा.जसवीर सिंह बैंस व बागबानी के डायरेैक्टर डा.गुरकंवल सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tota Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD