Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

पाकिस्तान में 80 फीट नीचे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 की मौत, आठ घायल

Tragedy, Tragedy World, Road Accident, Pakistan, Quetta
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

क्वेटा , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 16:42 IST

खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनसार इलाके से निकलकर प्रांतीय सीमा पार कर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान में घुसते ही पेशावर जा रही एक यात्री बस खाई में गिर गई।

पाकिस्तान की मीडिया डॉन के अनुसार, इस भयानक घटना में 40 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सहायक, शाहिद रिंद ने सबसे पहले मरने वालों की संख्या बताई। हालांकि, बाद में केपी रेस्क्यू 1122 ने भी इसकी पुष्टि की। रिंद के बयान में कहा गया कि बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देश पर दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे।

शुक्रवार सुबह बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों के जिला प्रशासन, बचाव और दूसरे संबंधित विभाग प्रभावित लोगों को मदद दे रहे हैं। सच सामने लाने के लिए घटना की जांच की जाएगी।” केपी रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया कि झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया।

आठ घायलों को इलाज के लिए झोब के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (डीएचक्यू) ले जाया गया। इसके अलावा शवों को पहले पास के एक ग्रामीण हेल्थ सेंटर भेजा गया और फिर बाद में शवों को झोब डीएचक्यू ले जाया गया। इसमें यह भी बताया गया कि जब बस खाई में गिरी तो उसमें 48 यात्री सवार थे। डॉन के अनुसार, जोब में इमरजेंसी सेंटर के प्रमुक सनाउल्लाह शेरानी ने बताया कि बस लगभग 70 से 80 फीट नीचे खाई में गिर गई और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव टीमों को ऑपरेशन के शुरुआती दौर में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। राष्ट्रपति के मुताबिक, उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की और संबंधित विभागों को घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने का निर्देश दिया। बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने भी घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने संबंधित विभागों को बचाव के काम में तेजी लाने, घायलों को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं देने और प्रभावित परिवारों को हर मुमकिन मदद देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।”

 

Tags: Tragedy , Tragedy World , Road Accident , Pakistan , Quetta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD