Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने गांव भालड, धनौरा जाटान व गांव भैणी में विकास कार्यों के लिए दिए 1 करोड़ 8 लाख रुपए, मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुनी समस्याएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 17:33 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने लोगों के साथ जो वायदे किए उन वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया। इस कार्यकाल में 217 संकल्पों में से महज 18 महीने के कार्यकाल में 66 संकल्पों को पूरा कर दिया है और इसी साल 151 संकल्पों को भी पूरा कर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का काम केवल नागरिकों को गुमराह करना, समाज में झूठ बोलना और भ्रम फैलाना है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव भालड़, धनौरा जाटान, भैणी में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव धनौरा जाटान में सरपंच सुभाष चंद्र द्वारा रखी गई 9 मांगों को विभागों की रिपोर्ट के बाद पूरा करने की घोषणा की, इसके साथ ही गांव में पीने के पानी की पाइप लाईन के लिए 21 लाख रुपए और विकास कार्यों के लिए भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री ने गांव भालड में पीने की पाइप लाइन के लिए 14 लाख रुपए, सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सरपंच बलकार  द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने गांव भैणी में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी कार्यक्रमों में पगडी पहनाकर और ढोल नगाडों के साथ भव्य व जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक निर्देश भी दिए है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आकर धरातल पर चल रहे विकास कार्यों को देखे और कार्यकर्ता समाज में विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करे। मौजूदा समय में लाडवा में नए लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और धनौरा जाटान के स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

ऐसा कोई गांव या शहर नहीं है जहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं करवाया जा रहा हो। प्रदेश सरकार तेज गति से विकास कार्यों को करवा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों वाली सभी सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 16 अस्पताल तैयार किए जा चुके है, आने वाले समय में अन्य अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना लागू की हुई है, प्रदेश में आयुष्मान और चिरायु योजना के 1.5 करोड़ लाभार्थी है। इनमें से 27 लाख परिवारों ने अपने कार्ड पर इस योजनाओं का लाभ लिया है। सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपए इलाज के रूप में मुहैया करवाए गए है। प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है।

इसके लिए प्रदेश में आए दिन सरकारी भर्तियां की जा रही है, मौजूदा समय में पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड सहित कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही ग्रुप डी के लिए आवेदन लिए जा रहे है और एडीए सहित अन्य पदों की भर्तियों के लिए परीक्षाएं चल रही है।  इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD