Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफ राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा

 

अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल

Tragedy, Road Accident, Ayodhya
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अयोध्या , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 14:41 IST

अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकगंज के पास हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो लखनऊ की ओर से आ रही थी और काफी तेज गति में थी। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रौनाही थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि चार घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर पंकज कुमार ने आईएएनएस को बताया कि घायलों में एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

सभी घायलों की हालत गंभीर थी, जिसके चलते उन्हें आगे के इलाज और जांच के लिए भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत को देखते हुए भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में परिजनों के आग्रह पर उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग गोंडा जिले के मसकनवा क्षेत्र के रहने वाले थे और वे अयोध्या दर्शन के लिए आए हुए थे।

डॉक्टर ने यह भी पुष्टि की कि यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र में ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच हुआ था। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Ayodhya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD