Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi Debut, Sports News, Cricket, Manchester
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 13:16 IST

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में डेब्यू के साथ इतिहास रचा। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बने। वैश्विक स्तर पर वैभव पुरुष खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 15 साल और 139 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था।

वहीं, भारतीय पुरुषों में सचिन तेंदुलकर (16 साल और 205 दिन, टेस्ट क्रिकेट) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड वैभव ने तोड़ दिया है। टेस्ट पदार्पण के कुछ दिनों बाद तेंदुलकर ने वनडे फॉर्मेट में 16 साल और 238 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर नेशन) में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की सूची में पाकिस्तान के हसन रजा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 14 साल 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ फैसलाबाद में अपना पहला मैच खेला था।

इस लिस्ट में वैभव दूसरे पायदान पर हैं, जबकि बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ (15 साल 116 दिन) तीसरे स्थान पर हैं। शरीफ ने साल 2001 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध यह कारनामा किया था। पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद (15 साल 124 दिन) चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने साल 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना डेब्यू किया था, जबकि लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद के आकिब जावेद (16 साल 127 दिन) ने साल 1988 में एडिलेड के मैदान पर वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) छठे स्थान पर हैं। मास्टर-ब्लास्टर ने साल 1989 में कराची के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। शनिवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआती दो गेंदों पर वैभव कोई रन नहीं ले सके थे। अगली गेंद वाइड रही, जो सीधे बाउंड्री पार पहुंचीं। इसके बाद सूर्यवंशी ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला और चौथी गेंद पर छक्का लगा दिया।

वैभव ने आर्चर के खिलाफ पहली ही गेंद (2.1 ओवर) पर छक्का जड़ा। चौथे ओवर की पहली गेंद पर वैभव ने जोश टंग के खिलाफ भी छक्के के साथ ओवर की शुरुआत की। मगर 4.5 ओवर में विल जैक्स के विरुद्ध आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश में जोस बटलर के हाथों स्टंप आउट हो गए। अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 छक्कों के साथ कुल 14 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक शर्मा के साथ 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी भी की।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Vaibhav Sooryavanshi Debut , Sports News , Cricket , Manchester

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD