Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

Religious
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मदुरै , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 15:04 IST

तमिलनाडु के मदुरै जिले में अजगर पहाड़ियों पर स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में रविवार को कुम्बाभिषेकम (पवित्र अभिषेक समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। इस मंदिर को भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों में से एक माना जाता है। सुबह 4 बजे छठे चरण की याग पूजा शुरू हुई। इसके बाद सुबह 5:35 बजे पवित्र कलशों की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों, औपचारिक छतरियां, मशालें और मंदिर के सेवक शामिल थे।

सुबह 5:45 बजे से 6:30 बजे के बीच कुम्बाभिषेकम भव्य तरीके से संपन्न हुआ। सुबह 5:57 बजे सबसे पहले वल्ली और देवसेना के साथ अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी के विमानम पर पवित्र जल से कुंभाभिषेक किया गया। इसके बाद राजगोपुरम के शीर्ष पर स्थापित कलशों पर पवित्र जल चढ़ाया गया। बाद में विशेष दीपाराधना की गई। इसके बाद मुख्य गर्भगृह में विराजमान सुब्रमण्य स्वामी, वल्ली, देवसेना, विठगा विनायक, आदिवेल और अन्य पारिवारिक देवताओं का भी कुंभाभिषेक किया गया।

फिर महादीपाराधना संपन्न हुई। अनुष्ठानों के बाद मंदिर में जमा 5,000 से अधिक भक्तों पर तीन ड्रोन की मदद से पवित्र जल छिड़का गया। इसके अलावा स्प्रिंकलर सिस्टम से भी श्रद्धालुओं पर पवित्र जल बरसाया गया। इस दौरान पूरा परिसर श्रद्धालुओं के "अरोहारा! अरोहारा!" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

साथ ही सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर भी लगाए गए थे। भक्तों को समारोह का सीधा दर्शन कराने के लिए 6 एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, चिकित्सा सहायता केंद्र और अस्थायी शौचालयों की भी विशेष व्यवस्था की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसें चलाई गईं और सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष अन्नदान की व्यवस्था की गई।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD