Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

वाशिम में वाहन और कार की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की घटनास्थल पर मौत

Tragedy, Road Accident, Washim, Maharashtra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वाशिम , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:50 IST

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, वाशिम जिले के कारंजा-मानोरा मार्ग पर स्थित कुपटा घाट में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक सड़क हादसा हुआ।

कुपटा से मानोरा की ओर जा रही एक कार की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट लक्ष्मण चव्हाण तत्काल मौके पर पहुंचे।

इसके बाद दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए मानोरा ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा दिया है।

वहीं, वाशिम जिले के मालेगांव में शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। हादसे की वजह से समृद्धि महामार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Washim , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD