Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम के पास हादसा, शादी में जा रहे चार की मौत, कई घायल

Tragedy, Road Accident, Markapuram, Andhra Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मार्कापुरम , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:25 IST

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम क्षेत्र में शुक्रवार तड़के अमरावती–अनंतपुर राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गिद्दलूर के नल्लाबंदा बाजार के अवुला वीरक्का की शादी शुक्रवार को कंभम की पामुलेटी से होनी थी।

ऑटो-रिक्शा में दुल्हन सहित परिवार के कई सदस्य सवार थे। यात्रा के दौरान वे एक मंदिर के पास रुके थे, जहां पारंपरिक रीति के तहत नारियल फोड़ने की रस्म की जा रही थी। इसी दौरान दुल्हन के दो भाई ऑटो के पीछे खड़े थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

तब तक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान एक दो वर्षीय बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी कंबम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें से कई की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान अवुला अलकनंदा (19), अवुला अंकलु (20), अवुला नागेश (17) और अवुला नागेश्वरी (2) के रूप में की है।

सभी मृतक गिद्दलूर क्षेत्र के नल्लाबंडा बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक दो साल का बच्चा भी शामिल है, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण ट्रक चालक की तेज रफ़्तार और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत होता है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक वाले की गलती सामने आ रही है। ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। आस-पास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो पूरे मामले की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट देगी।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Markapuram , Andhra Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD