Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Kylian Mbappe, France, Paraguay, Philadelphia
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

फिलाडेल्फिया , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 14:28 IST

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पैराग्वे को 1-0 से हराया। फ्रांस की इस जीत के नायक किलियन एम्बाप्पे रहे। एम्बाप्पे ने मैच का एकमात्र गोल किया। डिजायर डूए को पेनल्टी बॉक्स के अंदर फाउल किए जाने के बाद फ्रांस को पेनल्टी मिली।

पेनल्टी का फायदा उठाते हुए एम्बाप्पे ने बिना कोई गलती किए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। यह एम्बाप्पे का इस वर्ल्ड कप में सातवां गोल है। इसके साथ ही वह गोल्डन बूट की दौड़ में भी मजबूत दावेदार बने हुए हैं। वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में यह उनका रिकॉर्ड 11वां गोल भी रहा। इसके अलावा, वह लगातार तीन वर्ल्ड कप में राउंड ऑफ 16 मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

हालांकि, फ्रांस के लिए यह मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं रहा। पैराग्वे ने पूरे मैच में अनुशासित खेल दिखाया और मजबूत डिफेंस के बूते फ्रांस को ज्यादा मौके नहीं दिए। पहले हाफ में फ्रांस के पास गेंद पर ज्यादा नियंत्रण था, लेकिन टीम पैराग्वे के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी। फ्रांस के खिलाड़ियों के ज्यादातर प्रयास दूर से लगाए गए शॉट तक सीमित रहे, जिनका गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने आसानी से बचाव कर लिया।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया। ओस्मान डेम्बेले ने तेज कॉर्नर मूव पर गोल करने की कोशिश की, लेकिन गेंद साइड नेटिंग में लगी। इसके बाद मनु कोने के दमदार लंबी दूरी के शॉट को ऑरलैंडो गिल ने शानदार डाइव लगाकर रोका। लगातार बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार 69वें मिनट में फ्रांस को पेनल्टी मिली और एम्बाप्पे ने उसे गोल में बदलकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

इसके बाद फ्रांस ने बढ़त को अंत तक कायम रखा और 1-0 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब अंतिम आठ के मुकाबले में फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा, जिसने अपने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में कनाडा को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया है। मैच के बाद एम्बाप्पे ने कहा, "हमें पता था कि किस तरह के मैच की उम्मीद करनी है। 

मुझे लगता है कि हमारे लिए इस तरह का गेम खेलना और यह देखना कि हमने इसे कैसे हैंडल किया, वाकई बहुत अच्छा था। हमने दिखाया कि हम सिर्फ अटैकिंग फुटबॉल खेलने वाली टीम नहीं हैं। हर टीम अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं। खेलने का कोई सही या गलत तरीका नहीं होता। अब हमें मोरक्को के खिलाफ होने वाले मैच पर फोकस करना है। हम उनका सामना करने के लिए वाकई बहुत उत्सुक हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि वे बहुत अच्छी टीम हैं।"

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Kylian Mbappe , France , Paraguay , Philadelphia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD