Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

Aamir Khan, Aamir Khan Marriage, Aamir Khan Wedding, Gauri Spratt, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 15:16 IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की। इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे।

एक तस्वीर में आमिर खान पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दिए, वहीं गौरी उनके पास बैठी थीं। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कुछ जाने-माने चेहरे भी पहुंचे। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, अभिनेता और निर्देशक वीर दास और राजनेता राज ठाकरे समेत तमाम हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं।

आमिर खान के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे। उनकी पूर्व पत्नी रीना, किरण, बेटे जुनैद खान, बेटी इरा खान और बेटा आजाद खान भी शादी में शामिल हुआ। बता दें कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए- जुनैद खान और इरा खान।

यह शादी साल 2002 में खत्म हो गई थी। इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद हुआ, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ था। लेकिन साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया। अब उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की बात करें, वह फैशन और सौन्दर्य के काम से जुड़ी है।

उनका बेंगलुरु में एक सैलून बिजनेस हैं। इसके बाद उनका जुड़ाव आमिर खान प्रोडक्शंस से भी हुआ। बताया जाता है कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता कुछ साल पहले ही प्यार में बदला। गौरी को पहली शादी से एक बेटा है। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी।

उन्होंने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं। शादी बेहद सादगी तरीके से होगी और घर पर ही की जाएगी। उस समय उन्होंने बताया था कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है और वह इसे अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं।

 

Tags: Aamir Khan , Aamir Khan Marriage , Aamir Khan Wedding , Gauri Spratt , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD