Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

Sports News, Cricket, Jacob Bethell, Harry Brook, England, India, Manchester
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 13:19 IST

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था।

सीरीज के अगले मैच 7 जुलाई (नॉटिंघम), 9 जुलाई (ब्रिस्टल) और 11 जुलाई (साउथेम्प्टन) में खेले जाने हैं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की।

वैभव 10 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली। मेहमान टीम ने 6 ओवरों में 65 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 65 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रन की पारी खेली, जबकि ईशान 40 गेंदों में 6 चौकों के साथ 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इनके अलावा, तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सैम करन ने 3 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और लियाम डॉसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की टीम पारी की पहली ही गेंद पर फिलिप सॉल्ट (0) का विकेट गंवा चुकी थी। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर जोस बटलर (0) भी पवेलियन लौट गए। इंग्लिश टीम ने महज 1 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने बेथेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला।

ब्रूक 15 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद बेथेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने टॉम बैंटन (39) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन, जबकि सैम करन (7) के साथ 46 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बेथेल 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 76 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्षित राणा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Jacob Bethell , Harry Brook , England , India , Manchester

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD